- Advertisement -

मिस इंडिया 1994 फिक्स था? जब बैकस्टेज रो पड़ी थीं सुष्मिता सेन, जानिए कैसे छिन गया ऐश्वर्या का ताज!

बैकस्टेज सुष्मिता को यकीन था कि ऐश्वर्या राय ही जीतेंगी। वह रो भी पड़ीं। लेकिन सवाल-जवाब राउंड में बाज़ी पलटी और उन्होंने वह मुकाम हासिल किया

4 Min Read

साल 1994 भारतीय ब्यूटी पेजेंट इतिहास का सुनहरा अध्याय था। इसी साल दो खूबसूरत चेहरों ने न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया को जीत लिया सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। लेकिन इन खिताबों से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं इन दोनों दिग्गज सुंदरियों के बीच कोल्ड वार ने। उस दौर में अफवाहें उड़ने लगीं कि असल में मिस इंडिया का ताज ऐश्वर्या को ही मिलना तय था, और इसी सोच ने सुष्मिता को बैकस्टेज तक रुला दिया था।

- Advertisement -
Ad image

क्यों लगा था फिक्स है कॉन्टेस्ट?

फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़, जिन्होंने ऐश्वर्या को उनके पहले पेप्सी विज्ञापन में लॉन्च किया था और जो उनके पड़ोसी भी रहे हैं, ने हाल ही में उस दौर की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में ऐश्वर्या राय शुरुआत से ही दर्शकों की चहेती थीं। उनकी लोकप्रियता और मॉडलिंग में पहले से मौजूद नाम ने ऐसा माहौल बना दिया था कि हर किसी को लगा , ताज ऐश्वर्या के ही सिर सजेगा।

- Advertisement -
Ad image

इसी वजह से सुष्मिता सेन को विश्वास नहीं था कि वो जीत सकती हैं। प्रह्लाद बताते हैं कि बैकस्टेज उन्होंने सुष्मिता को रोते हुए देखा, जब वह बुदबुदा रही थीं ,“सब पहले से तय है, मैं कभी नहीं जीत सकती।”

लेकिन खेल का पासा पलट गया। असल में प्रतियोगिता का सबसे अहम हिस्सा रहा सवाल-जवाब का राउंड, जहां अंग्रेजी भाषा में पकड़ ने फर्क डाल दिया।सुष्मिता सेन कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ी-लिखी थीं और उनकी पर्सनालिटी बेहद पॉलिश्ड लगती थी। वहीं ऐश्वर्या अंग्रेजी में उतनी सहज नहीं थीं। अंग्रेजी में झिझक के कारण उनकी छवि थोड़ी ठंडी लगती थी। बहुत से लोग इसे घमंड समझते थे, लेकिन प्रह्लाद के मुताबिक यह उनकी नर्वसनेस थी।

हाई हील्स और आत्मविश्वास का अंतर

सिर्फ भाषा ही नहीं, बल्कि मंच पर सहजता भी देखी गई । ऐश्वर्या ऊंची हील्स पहनने की आदी नहीं थीं और मंच पर थोड़ी असहज दिखीं। इसके उल्टा, सुष्मिता पूरे आत्मविश्वास और ग्रेस के साथ रैंप पर उतरीं। यही उनका सबसे बड़ा हथियार बना।
प्रह्लाद कक्कड़ का मानना है कि ऐश्वर्या उस समय क्वीन बी थीं ,यानी सबसे ज्यादा फेमस और चर्चित कंटेस्टेंट। हर किसी को लगता था कि वही ताज जीतेंगी। यही दबाव सुष्मिता के भीतर असुरक्षा भर देता था। लेकिन प्रह्लाद ने उन्हें समझाया ,“अगर तुम लायक हो, तो कोई तुम्हारी जीत छीन नहीं सकता। बस अपना बेस्ट दो।”सुष्मिता ने यही किया और नतीजा सबके सामने है।

असली सच क्या था?

हारने के बाद ऐश्वर्या को भी लगा कि सुष्मिता ने कॉन्टैक्ट्स की मदद से जीत हासिल की। मगर हकीकत यह थी कि सुष्मिता का किसी से कोई संपर्क नहीं था। उन्हें जीत मिली तो सिर्फ उनके आत्मविश्वास, पॉलिश्ड प्रेज़ेंस और सवाल-जवाब के राउंड में शानदार परफॉर्मेंस की वजह से।

Keywords – Miss India 1994, Sushmita Sen, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai pageant, Sushmita Sen Miss Universe win, Bollywood News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू