बिग बॉस 19 के तीसरे वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट के साथ अक्षय कुमार ने खूब मस्ती की। इस दौरान वो कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते भी नजर आए। इस दौरान कंटेंस्टेंट के लिए वरडिक रुम मे ले जाया गया जहां वो कंटेस्टेंट की कचहरी लगाते हैं जहां अशनूर और तान्या का केस लड़ा जाता है। इस दौरान अशनूर पर फेक स्वीटनेस का आरोप लगता है। जहां फरहाना उन पर ये आरोप लगाती हैं और उनका साथ देती हैं तान्या। जिससे माहौल काफी गर्म हो जाता है।
फेक स्वीटनेस दिखाती हैं अशनूर- फरहाना
फरहाना ने अशनूर पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मीठी बातें सिर्फ़ दिखावे की है और असल में वे घर के अंदर फेक स्वीटनेस दिखाती हैं। जिससे अशनूर हैरान रह जाती हैं इसके बाद आई तान्या ने अभिषेक और अशनूर को लिंक करने वाली बात उठाते हुए कहा कि अशनूर ने कनफ्रंट नहीं किया। जबकि जीशान ने उनसे बताया था कि अशनूर को ये लिंक वाली बात पसंद नहीं आ रहा है।
जहां अशनूर ने अपने डिफेंस में कहा कि मुझे पसंद नहीं आया था। दोनों मेरी एक ही चीज ट्रीगर किया कि टीवी इंडस्ट्री वाली बात… वो मेरा प्रोफेशन है। हर इंसान के दो साइड होते हैं एक सैटल, एक डॉमिनेंट… मैं बेवजह क्यों किसी को कुछ बोलूंगी जब सामने से सब मुझसे अच्छे से बात करते हैं।
‘अशनूर का व्यवहार सच्चा है’
इसके बाद अक्षय अशनूर से कहते हैं कि क्या वो अपने डिफेंस में किसी को बुलाना चाहती हैं। इस पर अशनूर कहती हैं पूरा घर आ जाएगा। इसके बाद कुनिका को छोड़कर सारे घरवाले अशनूर के डिफेंस में उनका साथ देते नजर आए। सभी ने कहा कि अशनूर का व्यवहार सच्चा है और उन्होंने हमेशा घर में पॉज़िटिविटी फैलाने की कोशिश की है।
जहां फरहाना अपना केस हार जाती हैं और अशनूर जीत जाती हैं।
हालांकि फरहाना और अशनूर की इस बहस ने एक बार फिर घर को दो हिस्सों में जरुर बांट दिया।
Keywords: Fake Cutness, Tanaya Victim Card, Team Ashnoor, Verdict Room Drama, Bigg Boss 19 Update: Ashnoor Ki Sweetness Ko Farhana Ne Bataya Fake, Ashnoor Ko Kiya Sabne Defend, Verdict Room Drama

