- Advertisement -

मणिपुर हिंसा पर बोले पीएम मोदी कहा, ‘मुझे दुख है,अपील करता हूं कि सभी शांति की राह पर आगे बढे’

चुराचांदपुर में पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों से बातचीत में विकास, कनेक्टिविटी और शांति पर जोर दिया। उन्होंने 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है।

4 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुराचांदपुर में लोगों को संबोधित करने पहुंचे। अपने भाषण में उन्होंने मणिपुर के जज्बे की सराहना की और कहा कि यह राज्य पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने बताया कि भारत सरकार हमेशा से मणिपुर को तेज़ी से विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में उन्होंने मंच से करीब 7 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य हिल्स में रहने वाले ट्राइबल समाज और स्थानीय लोगों की जीवनशैली को और बेहतर बनाना है।

- Advertisement -
Ad image

कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे पर जोर

पीएम मोदी ने मणिपुर की कनेक्टिविटी की पुरानी समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि अब राज्य में सड़क और रेल नेटवर्क में कई गुना सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले गांवों तक पहुंचना मुश्किल था, लेकिन अब सैकड़ों गांवों तक सड़कें पहुंच चुकी हैं। जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन जल्द ही राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। इस पहल से पहाड़ी और ट्राइबल इलाकों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं तक आसान पहुंच मिलेगी। पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने रोड और रेल बजट बढ़ाकर मणिपुर में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है।

पीएम ने शांति और संवाद को बनाया केंद्र

मणिपुर में लंबे समय से चली आ रही हिंसा और संघर्ष पर पीएम मोदी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिल्स और वैली में अलग-अलग समूहों के साथ बातचीत की गई है और लोग शांति के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि आपसी संवाद, सम्मान और समझ के साथ शांति स्थापित करने के प्रयास जारी रखें। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार मणिपुर के साथ खड़ी है और विस्थापित लोगों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

रोजगार, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में होगा सुधार

पीएम मोदी ने मणिपुर में रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सरकार की पहलों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए पक्के घर बनाने और नल से जल की सुविधा पहुंचाने जैसी योजनाओं से हजारों परिवार लाभान्वित हुए हैं। मणिपुर में अब लगभग साढ़े 3 लाख घरों में नल से पानी उपलब्ध है, जबकि 7-8 साल पहले केवल 25-30 हजार घरों में यह सुविधा थी। इसके अलावा, युवा वर्ग के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं और राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि मणिपुर का हर नागरिक इस विकास के लाभ से जुड़ पाएगा।

KeywordsPM Modi Manipur Visit, Churachandpur Development Projects, North East India Connectivity, Manipur Peace Talks, Infrastructure In North East India, Employment Opportunities In Manipur, Water And Housing Schemes In Manipur

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू