आपने अक्सर सड़कों पर फटे पुराने कपड़ों में भीख मांगते लोगों को देखा होगा और सोचा होगा कि ये बेबस हैं और दो वक्त की रोटी के लिए तरसते हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि लखनऊ के कई भिखारी ऐसे हैं, जिनकी मासिक आय नौकरी करने वाले आम लोगों से भी कहीं ज्यादा है।
सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, नगर निगम और समाज कल्याण विभाग ने मिलकर एक बड़ा सर्वे किया। इसका मकसद था शहर में रह रहे भिखारियों की स्थिति समझना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना। इस दौरान करीब पांच हजार से अधिक भिखारियों की जांच की गई। नतीजे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। सर्वे में सामने आया कि लखनऊ के कई भिखारी औसतन 1,200 रुपये रोजाना कमा रहे हैं। यानी महीने में लगभग 36 हजार रुपये। इतना ही नहीं, कुछ पेशेवर भिखारी ऐसे भी हैं जो 80 से 90 हजार रुपये महीने तक कमा लेते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर वीकेंड पर काम भी नहीं करते।
महिलाएं और बच्चे आगे
रिपोर्ट में पता चला कि सबसे ज्यादा कमाई महिलाओं की होती है, खासकर तब जब वे गर्भवती हों या उनकी गोद में छोटा बच्चा हो। ऐसी महिलाएं एक दिन में 3,000 रुपये तक कमा लेती हैं। वहीं, बुजुर्गों और बच्चों की औसत कमाई 900 से 1,500 रुपये तक होती है।
स्मार्टफोन और पैन कार्ड भी
सर्वे के दौरान कई भिखारियों के पास से स्मार्टफोन और पैन कार्ड भी मिले। इससे साफ है कि इनमें से बड़ी संख्या में लोग पेशेवर तरीके से यह काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 90% भिखारी मजबूरी में नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से इसे रोज़गार की तरह अपनाए हुए हैं। लखनऊ में सबसे ज्यादा भीख रेलवे स्टेशन क्षेत्र यानी चारबाग में मिलती है। आंकड़ों के अनुसार, केवल इसी इलाके में भिखारियों की कमाई सबसे अधिक दर्ज की गई।
गणना के हिसाब से लखनऊ के लोग भिखारियों को हर महीने करीब 63 लाख रुपये दे देते हैं। यही वजह है कि यह शहर देश में सबसे अमीर भिखारियों का ठिकाना माना जाने लगा है।
डिस्क्लेमर
इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और सर्वे के आधार पर तैयार की गई है। इसकी पूर्ण प्रामाणिकता की हम पुष्टि नहीं करते।
Keywords – Lucknow Rich Beggars Income, Richest Beggars In India, Lucknow Beggars Earnings, Charbagh Beggars Income, Beggars Monthly Salary In India, Lucknow Beggars Survey Report

