- Advertisement -

Bigg Boss 19: कुनिका ने प्लेट से गायब की पूरी तो घर में जमकर बवाल, जीशान बोले- ‘औकात दिखा दूंगा…’

'बिग बॉस 19' जब से शुरू हुआ है। घर में कई सारे ड्रामे और घमासान हो चुके हैं। वहीं आज का एपिसोड भी काफी हंगामेदार रहा, घर में आज बहुत सारी लड़ाईयो के बीच आवेज और नगमा के प्रपोजनल से खत्म हुआ।

6 Min Read

‘बिग बॉस 19’ जब से शुरू हुआ है। घर में रोजाना नए-नए ड्रामे हो रहे हैं। घरवाले अपनी बात आने पर खुलकर मुद्दा उठा रहे हैं। आज का एपिसोड भी कुछ ऐसा रहा जहां जमकर हंगामा भी हुआ तो कुछ कंटेस्टंट इमोशनल हो गए। शो में आज कुनिका के रोने से लेकर जीशान का हल्ला बोल देखने को मिला। वहीं शो के अंत में आवेज नगमा की कंप्लेन दूर करते हुए प्रपोज करते हैं। घर में क्या क्या हुआ आइए जानते हैं।

- Advertisement -
Ad image

बिग बॉस 19 का घर हर दिन घरवालों के लिए नई मुसीबतें लेकर आ रहा है। किचन में काम करने से लेकर खाना खाने तक पर सबसे ज्यादा बवाल होता है। बिग बॉस का आज का एपिसोड शुरू होते ही घर में माहौल भड़कीला दिखा। सब के सब फरहाना के मुद्दे को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए और ये सब नेहल ने शुरू किया। नेहल का कहना था कि अभिषेक ने जब फरहाना को गोद में उठाया तो अशनूर को उनकी दोस्त होने के नाते बोलना चाहिए था। घरवालों को भी डांटना चाहिए था।

कुनिका ने प्लेट से निकलवाईं पूरियां

- Advertisement -
Ad image

शो में बसीर फिर से फरहाना के साथ फ्लर्ट करते नज़र आए हालांकि फरहाना उन्हें भाव नहीं देती हैं। किचन में तान्या और कुनिका सास और बहू बनकर मजेदार बातें करती हैं। तान्या और नीलम कीचन में काम कर रही हैं। वहीं जीशान अभिषेक गौरव और जीशान सारे प्लेट लेकर आ जाते हैं। इससे पहले तान्या के कहने पर जीशान पूरी छोले खाते हुए खाने की तारीफ करते हैं। हालांकि उसके बाद जब कंटेस्टेंट खाना लेने के लिए आते हैं और प्लेट में खाना ले लेते हैं इस बीच कुनिका आकर सबको कहती हैं कि सब प्लेट से पूरी निकालकर रखें और उन्हें इंतजार करने के लिए कहती हैं। तभी जीशान भड़क जाते हैं।

कुनिका ने प्लेट से निकलवाया खाना

कुनिका फिर से आकर जीशान को कहती हैं कि वो खाना खा लें लेकिन वो मना कर देते हैं वो कुनिका की बात से गुस्सा होकर कहते हैं कि उन्हें पहले वॉशरूम साफ करना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्लेट से खाना नहीं निकलवाना चाहिए था। बसीर जाकर कुनिका से इस बारे में बात करते हैं कि ये गलत है तो कुनिका खुद को ही सही कहती हैं।

ये स्कूल की प्रिंसिपल हैं क्या– जीशान

आधे से ज्यादा घर कुनिका के खिलाफ हो जात है। हर किसी का यही कहना है कि कुनिका ने जो किया वो सही नहीं था। वो वॉशरूम एरिया में पहुंचकर जीशान से फिर इसी पर बात करती हैं। जीशान भड़क जाते हैं और कहते हैं कि ‘खाता तो हाथ पकड़ लेतीं क्या’। वो ये भी कहते हैं कि ‘इस औरत की औकात दिखा देंगे इसी शो में’। उन्होंने उनसे गाली देकर भी बात की। ये स्कूल की प्रिंसिपल हैं क्या और हम सब स्टूडेंट?

फरहाना ने तान्या का सच बताया

कुनिका जब बैठकर खाना खाती हैं तो भी जीशान बातें करते हैं। वो कहती हैं कि दूसरों को खाना खिलाकर ही वो खाती हैं और रोने लगती हैं। बसीर उन्हें दिलासा देने के लिए पास जाते हैं। फिर फरहाना आकर बताती हैं कि ‘तान्या ने कुनिका के बारे में कहा था कि मैंने और नीलम ने कभी किसी को नहीं रोका तो वो क्यों रोक रहीं।’

फरहाना-अमाल की लड़ाई,सबको भड़का रही तान्या

फरहाना के बीच में अमाल मलिक भी बीच में घुस जाते हैं और लड़ाई शुरू हो जाती है। वो कहते हैं कि फरहाना सबको भड़का रही हैं लेकिन वो कहती हैं कि वो बस तान्या का सच बता रही हैं। नेहल हमेशा की तरह इस झगड़े में भी आ जाती हैं। उधर अमाल कहते हैं कि 2 लोगों की लड़ाई आपस में खत्म होने दो लेकिन फरहाना रुकने को तैयार नहीं थीं।

आवेज ने नगमा को किया प्रपोज

शो में आवेज नगमा की शिकायत दूर करते हुए उन्हे अपने घुटनों पर नगमा को को प्रपोज करते हुए कहते हैं तुम्हे शिकायत थी कि मैंने कभी आई लव यू नहीं कहा। इसके बाद वो गाना गाते हुए बुके देकर उन्हे स्पेशल फील कराते हैं इस बीच और घरवाले आ जाते हैं और उनके गाने में गुनगुनाने लगते हैं। इस पर नगमा काफी इमोशनल हो जाती हैं।

अंत में घरवालों को एक हैम्पर मिलता है जो दुबई से उनके लिए आया है। और इसके बाद सारे घरवाले मिलकर चॉकलेट खाते हैं।

Keywords: Bigg Boss 19 Episode, BBHouse Drama, BB new Episode full drama, Bigg Boss latest Episode, Bigg Boss Fight between Kunicka and Zeeshan

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू