- Advertisement -

Bigg Boss 19: कैप्टन बनने के लिए अभिषेक ने ये क्या की हरकत? घरवाले हुए नाराज

बिग-बॉस के घर में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। इस बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि सभी घरावाले अभिषेक से नाराज हो गए।

3 Min Read

बिग बॉस के घर में हर दिन ही किसी न किसी के बीच किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़े हो ही रहे हैं लेकिन अब तक किसी को फिजिकली किसी से कोई दिक्कत नहीं हुई थी, इसका रिकॉर्ड भी अब टूट गया है। कैसे टूटा है ये रिकॉर्ड और घरवालों ने इसे लेकर किस तरह से रिएक्ट किए चलिए जानते हैं

- Advertisement -
Ad image

क्या था कैप्टेंसी का टास्क?

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी के दावरेदारों बसीर और अभिषेक को एक टास्क दिया गया था। कप्तान के चुनाव के लिए दिए इस टास्क में दोनों को अलग-अलग रंग के रिबन्स दिए गए थे और घर के बाकी सदस्यों को एक-एक स्टूल पर बैठा दिया गया था। शर्त ये थी कि, दोनों कंटेस्टेंट्स को ये रिबन्स सभी सदस्यों की स्टूल्स पर बांधने थे और जिसके रिबन्स सबसे ज्यादा सदस्यों के स्टूल पर बंधे होंगे वो इस खेल का विजेता और घर का अगला कप्तान घोषित होगा। जहां इस खेल को जीतकर अगले हफ्ते के कप्तान बसीर बन गए।

- Advertisement -
Ad image

अभिषेक ने क्या की हरकत?

दरअसल खेल के दौरान अभिषेक ने फरहाना के स्टूल पर अपना रिबन बांधने के लिए उन्हें उनकी स्टूल से उठाना चाहा और जब वो नहीं हटी तो अभिषेक ने उन्हें अपनी गोद में उठा लिया। इस बात पर घर के सभी लोग उनसे बहुत नाराज हो गए। गौरव और कुनिका ने अभिषेक को डांटा की वो इस तरह से किसी लड़की को उसकी इजाजत के बगैर छू नहीं सकते। वहीं अमाल ने भी कहा कि बिना किसी लड़की को पूछे ऐसे नहीं उठा सकते ये गलत किया अभिषेक ने। इस पर फरहाना उनसे बहुत नाराज हो जाती हैं और बहुत कड़े शब्दों में अभिषेक से बात न करने की बात कहती है। हालांकि घरवालों के डांटने पर तुरंत अभिषेक फरहाना के पैर छूकर मांफी मांगते हैं। 

सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे लोग

इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शक बढ़-चढ़कर अपनी राय रख रहें हैं। उनका मानना है कि अभिषेक ने जो किया वो बिल्कुल गलत था और उन्होंने उसके लिए तुरंत फरहाना के पैर छू कर माफी भी मांग ली। इसलिए फरहाना को भी उन्हें माफ कर देना चाहिए।

Keywords: Abhishek And Farhana Fight, Bigg Boss Contestants Fight, Bigg Boss -19 Update, Bigg Boss Captaincy Task, Bigg Boss Latest News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू