बिग बॉस 19 में घरवाले दर्शकों को खूब इंटेरटेन कर रहे हैं। शो में अपनी तारीफों की पुल बांधने वाली तान्या को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ सुर्खियां बटोर लेती हैं। वो एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं,उन्होंने खुलासा किया कि वो अत्याचारी टाइप की बॉस रही हैं।
तान्या- मैं अत्याचारी टाइप की बॉस रही हूं
तान्या कुनिका से ये कहती सुनाई देती हैं कि मैं बहुत अत्याचारी टाइप की बॉस थी. वो लोग तो खुश हो रहे होंगे। 2 बोतल और खोल कर कह रहे होंगे यही है जो हम पर अत्याचार करती थी। इस दौरान वो कुनिका को बताती हैं कि मैं तो 10.05 पर आने के बाद सैलरी कट कर देती थी उन्हे घर वापस भेज देती थी। इतनी ही नहीं वो यहां तक कहती हैं कि वो तो तौलिया तक प्रेस कराती थी। दरअसल कुनिका उनसे कहती हैं कि वो अब शादी लायक हो गई हैं जिसके बाद वो अपने बॉसी नेचर वाली बात कुनिका को बताती नज़र आई।
प्रणीत मोरे से क्यों छिनी कैप्टेंसी?
बिग-बॉस असेंबली रुम में सबको बुलाते हैं और प्रणीत के रोस्ट को लेकर बात करते हैं और घर में कैप्टेन्सी छिनने को लेकर जानकारी देते हैं… कि घरवालों की सरकार तय करेगी कि किससे प्रणीत या जीशान में किसकी कैप्टेंसी छिन जाएगी। इसके बाद घरवाले एक-एक कर अपनी बात रखते हैं। बिग बॉस पूछते हैं कि क्या प्रणीत की बात से घरवाले अग्री करते हैं…इस पर घरवाले कहते हैं कि जीशान घासलेट प्रूफ नहीं होते हैं। ऐसे में बीग-बॉस अनाउंसमेंट करते हैं कि घरवालों की सरकार के फैसले के अनुसार प्रणीत मोरे इस हप्ते घर के कैप्टन बनने की रेस से बाहर होते हैं..।
8 साल का रहा रिलेशन
जीशान, प्रणीत और फरहाना सोफे पर बैठे कुछ बात कर रहे होते हैं कि इस दौरान फरहाना बताती हैं कि मेरा 8 साल का रिलेशन रहा है। इस पर प्रणीत कहते हैं तू मूवऑन कर पाई है इसके बाद जीशान अलग अंदाज में कहते हैं कि तू इतना इंट्रेस्ट क्यों ले रहा है। तो वो कहते हैं कि मैं ऐसे ही पूछ रहा हूं। बहरहाल कंटेस्टेंट के नए-नए खुलासे से दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ अपने कंटेस्टेंट के बारे में नई-नई चीजे सामने आ रही हैं।
Keywords:-BB 19, Bigg Boss 19, Bigg Boss Latest News, Bigg Boss 19 Latest Update, Bigg Boss house, BB 19 Latest News, BB19 Latest Update, Bigg Boss 19 Today Update, The Bb Show, Tanya’s big revelation in Big Boss, praneet se chhini captaincy, bigg boss new flavor, bb house new task

