- Advertisement -

 भारत की ‘जीडीपी’ में 7.8% की बड़ी वृद्धि, घरेलु व्यापार और वैश्विक बाज़ार के निवेशकों के लिए बड़ा अवसर

चालू वित्त वर्ष में देश के आर्थिक वृद्धि दर की रफ्तार उम्मीद से बेहतर रही है। 2025 -2026 अप्रैल-जून तिमाही के वृद्धि दर का डाटा आ गया है जिसमें सकल घरेलु आय 7.8% रही है।

2 Min Read

INDIA GDP GROWTH- भारत की राष्ट्रीय सकल घरेलु आय ‘जीडीपी’ में सकारात्मक वृद्धि हई है। जो घरेलु व्यापार के साथ-साथ वैश्विक बाज़ार मांग और निवेशकों के लिए अवसर बनेगा। अमेरिका के टैरिफ थोपने के बाद जीडीपी में यह उछाल जहाँ भारत के बाजार सामर्थ्य को दर्शा रहा है वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दादागीरी टैरिफ चार्ज पर करारा जवाब भी है।

- Advertisement -
Ad image

देश का चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर उम्मीद से बेहतर रहा है। अप्रैल-जून 2025 तिमाही की जीडीपी वृद्धि दर के आंकड़े आ गया है जिसमें सकल घरेलु आय 7.8% रही है। जो पिछले वर्ष 6.5% थी। जीडीपी के वृद्धि में घरेलु बाजार की मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर ने बड़ा योगदान दिया। यह पिछली 5 तिमाही में सबसे अधिक है। सरकारी आकंड़ों के अनुसार कृषि क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन के कारण जीडीपी (सकल घरेलु आय) में यह उछाल आया है। 

भारत 7.8% वृद्धि दर के साथ वैश्विक बाजार में प्रमुख बना हुआ है, वर्तमान में चीन की अप्रैल-जून तिमाही की जीडीपी 5.2% दर्ज की गई है। जो भारत से काफी काम है। आकंड़ों के अनुसार इससे पहले 2024 में अधिकतम 8.4% वृद्धि दर रिकॉर्ड की गयी थी। 

- Advertisement -
Ad image

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ‘एनएसओ’ के आंकड़ों के अनुसार देश के कृषि क्षेत्र में 3.7% वृद्धि दर रहा है। अप्रैल-जून 2024-25 की तिमाही में यह वृद्धि दर मात्रा 1.5% थी। यह भरतीय कृषि क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सरकारी और निजी निवेश का परिणाम है जो पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़कर दोगुना हो गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि दर मामूली उछाल ने साथ बढ़ कर 7.7% थी जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 7.6% थीं। अब जब भारत वैश्विक बाजार में टैरिफ की मार झेल रहा है उस समय जीडीपी की वृद्धि दर आर्थिक विकास निति में एक नई ऊर्जा का काम करेगी।

Keywords GDP Growth Rate,GDP Business News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू