- Advertisement -

मंदिर के तालाब में पैर धोने के मामले में फंसी बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट जैस्मीन जाफर, जानिए क्या है पूरा मामला?

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट जैस्मीन जाफर द्वारा फेमस गुरुवायुर मंदिर के तालाब में पैर धोने पर बवाल,अब हो रहा शुद्धिकरण

4 Min Read

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैस्मीन जाफर द्वारा केरल के त्रिशूर के फेमस गुरुवायुर मंदिर के तालाब में पैर धोने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। मंदिर प्रबंधक द्वारा तालाब में शुद्धिकरण अनुष्ठान (purification ritual )किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैस्मीन जाफर ने मंदिर के तालाब में अपने पैर धोते हुए एक वीडियो बनाया था। जिसके बाद तालाब का शुद्धिकरण किया गया है। दरअसल मंदिर के तालाब में वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। गैर-हिंदुओं को भी तालाब में जाने की परमिशन नहीं है।

मंदिर प्रशासन ने कहा कि जैस्मीन जाफर ने मंदिर के तालाब में इस तरह का काम करके मंदिर की परंपराओं का उल्लंघन किया और तालाब को अपवित्र कर दिया। इसीलिए मंदिर के दर्शन सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। भक्तों को आज दोपहर को पुण्यकर्म (शुद्धिकरण अनुष्ठान) पूरा होने के बाद ही नालम्बलम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

अधिकारियों ने कहा था कि अनुष्ठानों के दौरान छह दिनों तक पूजा चलेगी। जिसमें 18 पूजाएं और 18 शीवेलियां शामिल होंगी। श्रद्धालुओं से मंदिर में दर्शन पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की गई है।

देवस्वओम प्रशासक ओबी अरुण कुमार ने इस मामले को लेकर मंदिर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि हाई कोर्ट ने मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाई थी। लेकिन जैस्मीन ने मंदिर के तालाब की पवित्रता का उल्लंघन किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अदालत के निर्देश के मुताबिक मामला दर्ज किया जाएगा।

बता दें कि जैस्मीन जाफर ने मंदिर के तालाब में यह वीडियो छह दिन पहले बनाया था। हालांकि उन्होंने इसे बाद सोशल मीडिया से हटा लिया था। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी और कहा था कि प्रतिबंधों के बारे में उनको पता नहीं था।

गुरुवायूर में ऐतिहासिक श्री कृष्ण मंदिर स्थित है, जिसे दक्षिण का द्वारका कहते हैं। यह केरल सहित संपूर्ण देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और विख्यात तीर्थ स्थलों में से एक है। माना जाता है मुख्य मंदिर का पुनर्निर्माण सन 1638 में हुआ था। स्थापत्य शैली और मंदिर के अंदरूनी स्थापत्य के तत्व इस स्थान के इतिहास को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रदर्शित करता है।

जैसमिन जाफर केरल की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें खासतौर पर बिग बॉस मलयालम सीजन 6 की कंटेस्टेंट के तौर पर जाना जाता है। वे इस शो की सेकंड रनरअप रही थी। इस शो में उस वक्त वे विवादों में घिर गई थीं, जब को-कंटेस्टेंट गैबरी जोस के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। जबकि उनकी अफजल अमीर से सगाई हो चुकी थी। उन्होंने शो पर गैबरी के प्यार में होने की बात कबूल की थी।

Keywords Jasmine Jaffer, Former Bigg Boss Contestant, Temple Purification, Guruvayur Temple

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू