सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 आखिरकार धमाकेदार अंदाज़ में शुरू हो चुका है। ग्रैंड प्रीमियर के बाद पहले ही दिन से घर के अंदर असली खेल शुरू हो गया है। सोचिए… पहले ही हफ्ते आपको पता चले कि घरवालों ने किसे घर से बाहर निकाल दिया है।
इस बार बिग बॉस ने सभी को चौंकाते हुए नॉमिनेशन से पहले ही एलिमिनेशन का ऐलान कर दिया है। घर के अंदर माहौल ऐसा बन चुका है मानो किसी की कुर्सी कभी भी खिसक सकती है।
बिग बॉस ने सभी घरवालों को एसेंबली हाउस में बुलाया और पूछा कि आप लोगों के हिसाब से घर में किसका योगदान कम है अब ऐसे में सारे घरवालों के बीच बहस छिड़ गई। कुनिका और नेहल ने फरहाना का नाम लिया उनका कहना था कि, “इसमें बहुत attitude है, किसी से बात ही नहीं करती।” इसलिए हमारे हिसाब से फरहाना का योगदान कम हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ सदस्यों ने नीलम गिरी का नाम लिया और कहा कि, “ये घर में बस चुपचाप रहती है, कोई खास इन्वोल्वमेंट नहीं है।”
बिग बॉस का खेल, कंटेस्टेंट
घर का माहौल एकदम गर्म हो गया और हर किसी के चेहरे से साफ दिख रहा था कि पहला हफ्ता कितना शॉकिंग रहा है। घरवाले फरहाना के खिलाफ वोटिंग करते हैं। जिसकी वजह से बिग बॉस फरहाना को कहते हैं कि वो अपना सारा सामान स्टोर रुम में रखें और घर से बाहर आ जाएं। जिसके बाद फरहाना घर से बाहर निकल जाती हैं।
Bigg Boss का नया दांव
बहरहाल फरहाना घर से निकलकर बिग बॉस के सीक्रेट रुम में आ गई हैं। जहां से वो सभी कंटेस्टेंट पर ना सिर्फ नजर रखेंगी बल्कि कुछ फैसले भी लेंगी। बिग-बॉस ने अपना खेल तो शुरु कर दिया है अब देखना ये है कि घरवाले इस चुनौती का सामना कैसे करेंगे?
Keywords:- Bigg Boss 19 Eviction, Salman Khan Bigg Boss, Nilm Giri Bigg Boss 19 Eviction, Farhana Bigg Boss 19 Eviction

