- Advertisement -

IND vs PAK: पाकिस्तान में नहीं खेलेगा भारत, द्विपक्षीय सीरीज पर भी रहेगी रोक, एशिया कप से पहले एक्शन में खेल मंत्रालय

क्रिकेट पर भी भारत-पाकिस्तान के रिश्ते का असर, पाकिस्तान में कोई भी मैच नहीं खेलेगे भारत, खेल मंत्रालय का आया फैसला

4 Min Read

एशिया कप में पाकिस्तान को लेकर भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह बड़ी खबर खेल मंत्रालय के हवाले से सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगी। साथ ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में द्विपक्षीय मैच खेलने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल मुकाबले में शामिल नहीं होंगे, लेकिन क्रिकेट टीम को अगले महीने एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

खेल मंत्रालय ने भारतीय टीम को लेकर नई नीति का ऐलान किया है। यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू है। मंत्रालय की नीति में कहा गया है कि पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों के प्रति भारत का दृष्टिकोण उस देश के साथ व्यवहार में उसकी समग्र नीति को दर्शाता है। इसमें आगे कहा गया है कि जहां तक एक-दूसरे के देश में द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी। न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देगें। हालांकि, मल्टीनेशन टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट है। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन पाकिस्तान को द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय धरती पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन हम उन्हें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से नहीं रोकेंगे क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया ग्रुप-ए में UAE और ओमान से भी भिड़ेगी। भारतीय टीम 10 सितंबर को UAE के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान से लोहा लेगी। ग्रुप-ए में टीम इंडिया अपना तीसरा और आखिरी मैच ओमान से खेलेगी।

भारत ने हाल ही में एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी। भारत इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगा। इस टीम के उपकप्तान शुभमन गिल होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर रोष देखने को मिला है। अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से सैन्य अभियान चलाया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे। इसी को देखते हुए हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के साथ एशिया कप में नहीं खेलने की अपील की थी।

भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को दुबई में ग्रुप चरण का मैच खेलना है। यह पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार होगा जब दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में तीन बार भिड़ सकती हैं। ग्रुप चरण के बाद दोनों टीमें सुपर चार चरण और फाइनल में भी भिड़ सकती है।

keywords:Asia Cup, Asia Cup 2025, Asia Cup cricket, Asia Cup schedule, Asia Cup teams, India vs Pakistan Asia Cup,AsiaCup,AsiaCup2025,CricketAsiaCup

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू