- Advertisement -

कल्याण डोंबिवली तीन नगरसेविका एकनाथ शिंदे गुट में शामिल

शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए कल्याण-डोंबिवली महापालिका की तीन पूर्व नगरसेविकाओं समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज शिवसेना में शामिल हो गए।

3 Min Read

शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए कल्याण-डोंबिवली महापालिका की तीन पूर्व नगरसेविकाओं समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज शिवसेना में शामिल हो गए।

- Advertisement -
Ad image

कल्याण ग्रामीण के तालुका प्रमुख मुकेश पाटिल, तालुका प्रमुख प्रकाश म्हात्रे, पूर्व नगरसेविका प्रेमा म्हात्रे, पूर्व नगरसेविका प्रमिला पाटिल और संघर्ष समिति की पूर्व नगरसेविका शैलजा भोईर ने शिवसेना का दामन थामा। इनके साथ कोळेगांव के पूर्व सरपंच एवं राकांपा नेता लालचंद भोईर, पूर्व सरपंच सुनील भोईर, गुरुनाथ जाधव और कई स्थानीय नेता भी शामिल हुए।

ठाणे में आयोजित इस प्रवेश समारोह में विधायक राजेश मोरे, शिवसेना के सचिव राम रेपाळे और कल्याण जिल्हा प्रमुख गोपाल लांडगे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad image

वारकरी संप्रदाय के लोग भी जुड़े

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लंबे समय से पार्टी से परिवार जैसा रिश्ता निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के लोकसभा क्षेत्र में काम करने वाले कई पदाधिकारी और वारकरी संप्रदाय से जुड़े लोग भी आज पार्टी में शामिल हुए।

शिवसेना में शामिल होने वालों में सखाराम पाटिल, गजानन मांगरुळकर, संजय गायकर, धारीवली के उपसरपंच रमेश पाटिल, ग्राम पंचायत सदस्य समीर पाटिल, गौरव ठाकुर, छाया काळे, वारकरी संप्रदाय के अध्यक्ष सुरेश ठाकरे, पूर्व उपसरपंच चंद्रकांत ठाकुर, विश्वनाथ रसाळ, हेदुटणे के पूर्व सरपंच रामदास काळण और हरिश्चंद्र मांगरुळकर के नाम प्रमुख हैं।

विधानसभा चुनाव पर बोले शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने महायुती को पूरा समर्थन दिया। “हमने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा और 60 सीटों पर जीत हासिल की। कुछ लोग कहते थे कि हम एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे, लेकिन जनता ने 60 विधायकों को चुनकर भेजा,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “ब्रांड का बैंड बजाने का काम जनता करती है। जब ये चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम अच्छी होती है और जब हारते हैं तो ईवीएम खराब बता देते हैं। लेकिन बेस्ट कर्मचारी पतपेढी का चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था और वहां भी ये हार गए।”

सरकार के फैसलों का जिक्र

शिंदे ने आगे कहा कि पिछले ढाई सालों में जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गए। महायुती सरकार के समय रोके गए सारे ‘स्पीड ब्रेकर’ हटाए गए, इसी वजह से जनता ने महायुती को 232 सीटों का ऐतिहासिक बहुमत दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में भी महायुती भारी बहुमत से जीतेगी।

उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान का पंचनामा तुरंत करने के आदेश प्रशासन को दिए गए हैं। साथ ही बताया कि पिछले ढाई साल में महायुती सरकार ने किसानों को 45,000 करोड़ रुपये की मदद दी है और आगे भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

Keywords Kalyan, Dombivli, Eknath Shinde

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू