- Advertisement -

CM Rekha Gupta Attacked: सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़, जानिए कौन है हमलावर, क्यों उठाया यह कदम?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर एक शख्स ने किया हमला।

5 Min Read

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर एक शख्स ने हमला किया है। इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता को हल्की चोटें आई हैं। दिल्ली पुलिस ने रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स को दबोच कर पूछताछ शुरू कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली पुलिस अब आरोपी की कुंडली खंगाल रही है। इसके तहत उसके आपराधिक इतिहास और संभावित राजनीतिक संबंधों की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की शुरुआती पुछताछ में शख्स की पहचान 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई है। आरोपी शख्स गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। हमला करने वाले की डिटेल्स सामने आई है। आरोपी ने हमला क्यों किया इसका जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल रेखा गुप्ता ठीक हैं और वह अपना काम कर रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बता रहा है। उसकी उम्र करी 41 साल है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से सम्पर्क किया है। आरोपी जो नाम पता बता रहा है पुलिस उसे वेरिफाई करने में जुटी है।

यह शख्स राजकोट का रहने वाला है। इसका कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। मुख्यमंत्री से मिलने आरोपी कोर्ट के काग़ज़ लेकर आया था। जिस फाइल की बात की जा रही है उसमें कानूनी काग़ज़ ही थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस आरोपी से ये पूछताछ कर रही है कि क्या आरोपी राजेश भाई खिमजी इससे पहले CM आवास जनसुनवाई के दौरान आ चुका है या नहीं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वे एक मज़बूत महिला हैं। ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि राजेश ने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने पहले पत्थर फेंकने की कोशिश की लेकिन असफल होने पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उनके बाल खींचने की भी कोशिश की। लेकिन दिल्ली पुलिस के जवानों ने दबोच लिया। चश्मीदों की मानें तो शख्स सिरफिरा लग रहा था।

बुधवार सुबह आठ बजे जब सीएम रेखा गुप्ता जनसुनवाई कर रही थीं तो आरोपी शख्स 7वें नंबर पर था। लेकिन वह अचानक ही सीएम रेखा गुप्ता की तरफ बढ़ा औऱ उनपर हमला कर देता है। सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना ने न केवल सियासी हलकों में हलचल मचाई है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

आरोपी राजेश खिमजी की मां ने सीएम रेखा पर किए गए हमले को लेकर अपने बेटे का बचाव किया गया है। आरोपी राजेश खिमजी की मां भानु बेन ने कहा कि मेरा बेटा पशु प्रेमी और डॉग वाले मुद्दे को लेकर दुखी था। इस वजह से वो दिल्ली गया था, दिल्ली पुलिस ने राजेश खिमजी की मां से संपर्क किया था। पुलिस ने जब खिमजी की मां से बात की तो उन्होंने इस घटना पर कोई अफसोस नहीं जताया।

KeywordsRekha Gupta Latest News, Rekha Gupta Attack Video, Rajesh Bhai Sakriya, Delhi Police

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू