- Advertisement -

अमीषा पटेल के पास 400 लग्जरी बैग कलेक्शन…Farah Khan के उड़े होश, करण जौहर संग शादी करने की दी सलाह!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने लग्जरी बैग्स और जुतों से सभी को चौंका दिया है। अमीषा के पास 400 से ज्यादा बेशकीमती बैग्स हैं। जिसे देख फराह खान ने तो उन्हें करण संग शादी करने तक की सलाह दे दी।

4 Min Read

यूं तो बॉलिवुड में एक से एक कलाकार हैं जिनके पास आपको लग्जरी घड़ियां, बैग्स, जूते तो किसी के पास महंगे और डिजाइनर कपड़ों के कलेक्शन है, लेकिन आज हम आपको उस सेलिब्रिटी से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने महज 12 साल की उम्र् से ही लग्जरी बैग्स कैरी करना शुरु कर दिया था।

- Advertisement -
Ad image

हम बात कर रहे हैं अमीषा पटेल की। गदर 2 की शकीना बन एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज करने वाली अमीषा के घर जब फराह ख़ान पहुंची तो उनके बैग्स, जुतों आर घड़ियों का कलेक्शन देखकर उनके होश उड़ गए। एक बैग देखकर तो वो ये भी कहती नज़र आ रही हैं कि क्या ये वही बैग है जिन्हें वो कब से लेना चाह रही हैं।

फराह का व्लॉग बनी सुर्खियां

फराह खान पिछले कुछ महीनों से अपने व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके कुक दिलीप के साथ उनकी बॉन्डिंग दर्शकों का खूब मनोरंजन करती है। अपने व्लॉग के जरिए फराह खान फैंस को अब तक कई सेलिब्रिटीज के घर की झलक दिखा चुकी हैं। वह श्रुति हासन, शंकर महादेवन, अर्जुन कपूर, हुमा कुरैशी से लेकर करण जौहर तक के साथ वह व्लॉग बना चुकी हैं। अब हाल ही में फराह खान अमीषा पटेल के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने खाने का तो लुत्फ उठाया ही, साथ ही फैंस को अभिनेत्री के लग्जरी बैग और जूते का कलेक्शन भी दिखाया।

- Advertisement -
Ad image

बैग कलेक्शन देख हैरान हुईं फराह

अमीषा के घर पहुंचने पर फराह पहले तो दर्शकों को अमीषा के लग्जरी घर की झलक दिखाती हैं और उसके बाद वह उनके कलेक्शन की तरफ बढ़ती हैं। जब फराह, अमीषा का बैग कलेक्शन देखती हैं तो दंग रह जाती हैं। लुई विटॉन, डिओर से लेकर गुची तक, अमीषा ने बताया कि उनके पास 400 से ज्यादा लग्जरी बैग हैं। एक्ट्रेस ने जैसे ही अपने बैग्स का कलेक्शन फराह खान को दिखाया, उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। एक-दो नहीं, बल्कि अमीषा के घर की 3 अलमारियां बैग्स से भरी हुई थीं। इसके बाद वह एक अलमारी की ओर इशारा करती हैं, जो बिर्किन बैग से भरी हुई थी।

लग्जरी हील्स का भी है कलेक्शन

बैग्स दिखाने के बाद अमीषा ने फराह खान को अपनी हील्स का कलेक्शन भी दिखाया और ये भी अलग-अलग लग्जरी ब्रांड के। सिर्फ बैग या हील्स ही नहीं, अमीषा के पास क्लच, बेल्ट्स का भी जबरदस्त कलेक्शन है। अमीषा के बैग और सैंडल्स का कलेक्शन देखकर फराह दंग रह जाती हैं। वहीं अमीषा कहती हैं कि अगर वह इतने बैग और सैंडल्स नहीं लेतीं तो उनके पास एक और पैंट हाउस होता और फिर हंसने लगती हैं। अपने किचन में जाने के दौरान वह बताती हैं कि उन्हें ओसीडी है और इसलिए उन्हें हर चीज अपनी जगह पर चाहिए होती है।

Keywords: Ameesha Patel’s Luxury Handbag Collection, Ameesha Patel 400 Luxury Bag, Ameesha Patel News, Ameeshafarah Blog, Farah Khan Blogs, Branded Bags Collection

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू