- Advertisement -

भारतीय मूल के सबीह खान बनें Apple के सीओओ, टिम कुक ने उन्हें सप्लाई चेन का मास्टरमाइंड बताया

भारतीय मूल के सबीह खान को एप्पल ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अपना COO( सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) बनाया है।

3 Min Read

भारतीय मूल के सबीह खान को एप्पल ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अपना COO(चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) बनाया है। सबीह खान जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो इस साल रिटायर हो रहे हैं। सबीह खान पिछले 30 सालों से एप्पल में काम कर रहे हैं। अभी वह ऑपरेशंस में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम्स को भी बेहतर बनाया है। सबीह का खास कनेक्शन उत्तर प्रदेश के मरादाबाद से है।

- Advertisement -
Ad image

एप्पल के CEO टिम कुक ने सबीह खान की तारीफ की है। टिम कुक ने उन्हें सप्लाई चेन का मास्टरमाइंड बताया है। उन्होंने कहा,सबिह एक शानदार रणनीतिकार हैं। उन्होंने एप्पल के उत्पादों को दुनिया भर में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसका मतलब है कि सबीह खान योजना बनाने में बहुत अच्छे हैं।

सबीह खान जेफ विलियम्स की जगह लेंगे जो लगभग 30 साल की सर्विस के बाद इसी साल रिटायर होने जा रहे हैं। विलियम्स अभी कुछ समय तक टिम कुक को रिपोर्ट करते रहेंगे। वह एप्पल की डिजाइन टीम और हेल्थ से जुड़े कामों को भी देखेंगे।

- Advertisement -
Ad image

सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी मुरादाबाद में हुआ था। स्कूली दिनों में ही वह सिंगापुर चले गए थे। कुछ समय बाद ही वे अमेरिका चले गए। Tufts University से इकनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री लेने के बाद उन्होंने Rensselaer Polytechnic Institute (RPI) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री ली। एप्पल में आने से पहले सबिह खान जीई प्लास्टिक्स में काम करते थे। वहां वह एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और टेक्निकल लीडर थे।

सबीह खान ने 1995 में एप्पल के प्रोक्योरमेंट ग्रुप को ज्वाइन किया था। धीरे-धीरे वह आगे बढ़ते गए और 2019 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। पिछले छह साल में उन्होंने एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन को संभाला है। इसमें प्लानिंग, खरीदारी, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और प्रोडक्ट को पूरा करना शामिल है। सबीह खान ने
एप्पल के सप्लायर रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम को भी देखा है। यह प्रोग्राम कर्मचारियों की सुरक्षा, शिक्षा और पर्यावरण की देखभाल पर ध्यान देता है।

टिम कुक ने सबीह खान के बारे में कहा कि वह एक शानदार रणनीतिकार हैं। वह एप्पल की सप्लाई चेन के मुख्य आर्किटेक्ट रहे हैं। सबीह ने एप्पल की सप्लाई चेन को बनाने और मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में नई टेक्नोलॉजी को लाने में मदद की है। उन्होंने अमेरिका में एप्पल की मौजूदगी को बढ़ाया है। साथ ही, उन्होंने पर्यावरण के लक्ष्यों को भी आगे बढ़ाया है। एप्पल ने अपने कार्बन फुटप्रिंट को 60 प्रतिशत से ज्यादा कम कर दिया है।

Keywords: सबीह खान, एप्पल, टीम कूक , सीओओ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू