रायबरेली मामले में महिला विकास मंत्री ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस कॉंफ्रेंस की। इस दौरान रायबरेली के उंचाहार में युवक की हत्या मामले पर बेबी रानी कांग्रेस पर जमकर बरसी। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1 अक्टूबर को रायबरेली के ऊंचाहार में हरिओम को गांव के लोगों ने चोर समझकर बर्बरतापूर्वक पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरु की तो पता चला कि जिस भीड़ ने उसकी हत्या की उनमें ज्यादातर आरोपी दलित और पीछड़े ही थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके बावजूद राहुल गांधी ने जानबुझकर जातिगत हिंसा, नफरत और भीड़तंत्र से जोड़ते हुए यूपी सरकार से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैला रही है। जबकि तुरंत कार्रवाई की और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पत्र जारी कर कहा इसे बीजेपी वाले करवा रहे हैं। हर घटनामें सुविधानुसार राजनीति करने की आदत बन गई है। कांग्रेस की अतिवादी और अराजकतावादी सोच को दर्शाता है। इसकी बीजेपी निंदा करती है। इसे दलितों का अपमान बताया। ये कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
Keywords: Mob Lynching In Unchahar, Hariom Murder Case, Baby Rani Maurya Press Conference, Congress BJP Political Clash, Caste Violence In India
