- Advertisement -

ट्रंप-पुतिन की हाई-प्रोफाइल मीटिंग, दमदार या बेकार?

ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में हाई प्रोफाइल मीटिंग हुई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि ना कोई डील हुई ना ही यूक्रेन में सीजफायर पर बात बन सकी?

1 Min Read

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जिस मीटिंग का इंतजार पूरी दुनिया को था आखिरकार वो आज खत्म हो गई। अलस्का में 3 घंटे चली इस मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉंफ्रेंस की हालांकि दोनों नेताओं ने महज 12 मिनट ज्वाइंट मीटिंग की।

- Advertisement -
Ad image

ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई डील नहीं हुई। इस दौरान पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता मंच से तुरंत चले गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

गौरतलब है कि पुतिन शनिवार को करीब 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे। यहां उनका B-2 बॉम्बर एयरक्राफ्ट से स्वागत किया गया। उनके रेड कार्पेट पर आते ही ट्रम्प ने तालियां बजाईं। फिर पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हो गए।

- Advertisement -
Ad image

Keywords:Trump, Putin, Alaska, Moscow,Trump–Putin Meeting,High Profile Meeting in Alaska

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू