- Advertisement -

बिहार में होमगार्ड जवानों को मिली बड़ी राहत! भत्ता बढ़ने की खुशी में महिला जवानों ने लगाए ठुमके, निकाला विजय जुलूस

बिहार सरकार ने होमगार्ड जवानों का भत्ता ₹774 से बढ़ाकर ₹1121 कर दिया। अब उन्हें हर महीने ₹33,630 तक मिलेगा। फैसले से जवानों में खुशी की लहर दिखी, भागलपुर में जुलूस व जश्न भी देखने मिला।

1 Min Read

बिहार चुनाव से पहले सरकार ने होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत दी है। अब उनका रोज़ का भत्ता ₹774 से बढ़ाकर ₹1121 कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब जवानों को हर महीने ₹33,630 तक मिलेगा, जो पहले ₹23,220 था। सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश के होमगार्ड जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भागलपुर में जवानों ने इस खुशी को अनोखे अंदाज़ में मनाया। महिला और पुरुष जवानों ने बैंड-बाजे के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। महिला जवानों ने सड़कों पर जमकर ठुमके लगाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। जुलूस के बाद जवान जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र सौंपा। महिला जवानों ने कहा कि पहले कम भत्ते में घर चलाना बहुत मुश्किल होता था, लेकिन अब भत्ता बढ़ने से बड़ी राहत मिली है। संगठन के उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने इसे जवानों की सालों पुरानी मांग की जीत बताया। वहीं, संघ ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में होमगार्ड जवानों के हित में और भी फैसले लिए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू