सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी ये कहने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि हमारा देश सच में बदल रहा है और हमारे युवाओं की स्टार्टअप सोच और उद्यमिता की भावना ही आज भारत को आगे बढ़ा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे ये बच्चे एक शानदार उदाहरण हैं जो बासवेश्वर नगर, बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उन्होंने मिलकर “ECO WALA” नाम से एक कंपनी शुरू की है। ये बच्चे बिना गोंद वाले पेपर बैग बनाते हैं और उन्हें सब्सक्रिप्शन मॉडल पर बेचते हैं। इतनी छोटी उम्र में इतना आत्मविश्वास और समझ,सच में प्रेरणादायक है। इन बच्चों के माता-पिता भी सराहना के पात्र हैं, जिन्होंने उन्हें बेकार सोशल मीडिया रील्स के बजाय कुछ नया और सार्थक करने की दिशा में प्रोत्साहित किया।
Keywords: India Startup Ecosystem, Young Entrepreneurs India, Eco Wala Startup Bangalore, Inspirational Kids Entrepreneurship, Changing India Innovation
