- Advertisement -

Bigg Boss 19: बिग बॉस में बसीर और अवेज ने फरहाना की बैक बीचिंग कर उड़ाए मजे

फरहाना के अननेसेसरी झगड़ों पर दोनों ने की चर्चा, बसीर बोले– अगर फरहाना लड़का होती तो झगड़े और भी दिलचस्प होते।

2 Min Read

बिग बॉस के घर में ड्रामा और चुगली का सिलसिला लगातार जारी है और इस बार चर्चा में रहे बसीर और अवेज, जिन्होंने फरहाना को लेकर खूब मजे लिए। बिग बॉस के प्रोमो में देखा गया कि दोनों आपस में बैठकर फरहाना की बैक बीचिंग करते हैं और उसके अननेसेसरी झगड़ों पर चर्चा छेड़ते हैं। बसीर साफ तौर पर कहते नजर आते हैं कि फरहाना हर बार उन्हें बेवजह के तकरार में घसीट लेती है और जानबूझकर उकसाती है। इस पर अवेज भी हामी भरते हैं और दोनों हंसी-मजाक में फरहाना की आदतों पर तंज कसते हुए गॉसिप का मजा उठाते हैं। इतना ही नहीं, बसीर मजाकिया अंदाज में यहां तक कहते हैं कि अगर फरहाना एक लड़का होती तो उनके बीच के झगड़े और भी मजेदार और मनोरंजक होते। वहीं, अवेज भी शिकायत करते दिखते हैं कि फरहाना हर छोटी-बड़ी बात पर उन्हें झगड़े में शामिल कर देती है और जानबूझकर माहौल गरमाने की कोशिश करती है। दोनों कंटेस्टेंट्स का यह गॉसिप सेशन दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है और घर के माहौल को और दिलचस्प बना देता है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: BB 19, Bigg Boss 19, Bigg Boss Latest News, Bigg Boss 19 Latest Update, Bigg Boss House, BB 19 Latest News, BB 19 Latest Update, Bigg Boss 19 Today Update, The BB Show, Gaurav Khanna, Baseer Ali, Awez Darbar, Farhana Bhat

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू