फिल्मी जगत में जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली फिल्म “अजेय – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” को लेकर कलाकारों और निर्माताओं ने खास बातचीत की। इस अवसर पर दिग्गज अभिनेता परेश रावल, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अभिनेता अजेय मेंगी और निर्देशक रविंद्र गौतम मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की कहानी, शूटिंग अनुभव और इसमें जुड़े आध्यात्मिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
परेश रावल ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से दर्शकों को गहराई से जोड़ने वाली होगी। वहीं, निरहुआ ने अपने किरदार को लेकर खास उत्साह व्यक्त किया और बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद अलग और यादगार रहा। निर्देशक रविंद्र गौतम ने फिल्म की प्रस्तुति और इसके संदेश पर रोशनी डालते हुए कहा कि “अजेय” दर्शकों को एक अनूठी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएगी। इस इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने फिल्म राइटर को खूब सराहा, कहा ‘उन्होंने खूब मेहनत की है।’
Keywords – Ajey The Untold Story Of A Yogi, Dineshlal Yadav, Paresh Rawal, Director Ravindra Gautam, Upcoming Film, Yogi Adityanath Biopic
