- Advertisement -

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर एल्विश यादव ने दिया ‘झटका’, मालती चाहर बनी नई वाइल्डकार्ड

BIGG BOSS 19: 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहा। सलमान खान ने घर के सदस्यों की क्लास ली। साथ ही, घर में एक नई वाइल्डकार्ड एंट्री भी हुई।

5 Min Read

बिग बॉस 19′ में वीकेंड का वार आज थोड़ा ज्यादा स्पेशल होने वाला है क्योंकि सबके फेवरेट एल्विश यादव गेम में आ गए हैं और स्टेज पर सलमान खान के साथ एल्विश ने भी उतनी ही मस्ती की है। उन्होंने तान्या मित्तल को भी जमकर रोस्ट किया और बाकी घरवालों को भी आईना दिखाया। इसी के साथ हुई एक स्पेशल वाइल्डकार्ड एंट्री।

- Advertisement -
Ad image

फरहाना को धोखेबाज,अमाल को क्यूटी पाई का टैग

सलमान खान आज अच्छे मूड में एंट्री करते हैं और बताते हैं कि घरवालों को एक गेम खेलना है। इसमें गाना बजेगा और उसी हिसाब से कंटेस्टेंट को पटाखे देने होंगे। घरवाले सबको गाना गाकर सुनाते हैं और फिर पटाखे देते हैं। फरहाना को धोखेबाज और अमाल को क्यूटी पाई जैसे टैग्स मिलते हैं। अभिषेक गलती से गौरव को ही दे देते हैं।

घर में हुआ मजेदार टास्क

इसके बाद घर में एक और मजेदार टास्क होता है जिसमें घरवालों के ही डायलॉग सुनाए जाते हैं और लोगों को बताना है कि वो किसने बोला है। सबसे पहले अभिषेक और फरहाना की आवाजें सुनाई जाती हैं। नीलम आती हैं और उन्हें गौरव की क्लिप सुनाई जाती है। शहबाज और अमाल को उन्हीं के ग्रुप से बसीर की ही आवाज सुनाई जाती है।

- Advertisement -
Ad image

नेहल-बसीर का झगड़ा, अशनूर को कुनिका ने कहा चंट

सलमान के जाने के बाद घर में नेहल और बसीर का झगड़ा हो जाता है। टास्क होने के बाद दोनों एक-दूसरे पर चढ़ जाते हैं। मृदुल कहते हैं कि सब एक-दूसरे के पीछे पड़े हुए हैं। इधर कुनिका और अशनूर में भी कहासुनी हो जाती है और कुनिका अशनूर को चंट कहती हैं। तब तक सलमान अनाउंस करते हैं कि कोई आने वाला है। फिर सलमान मालती से घरवालों के बारे में कुछ सवाल पूछते हैं।

दीपक चहर की बहन बनी दूसरी वाइल्डकार्ड

सलमान खान क्रिकेटर दीपक चहर को बुलाते हैं। पहले तो लोगों को लगता है कि दीपक ही घर में एंट्री लेने वाले हैं लेकिन इसमें एक ट्विस्ट आता है। फिर सलमान खान और दीपक स्टेज पर ही क्रिकेट खेलते हैं। तभी उनकी बहन की एंट्री स्टेज पर डांस करते हुए होती है और सलमान बताते हैं कि दीपक नहीं बल्कि उनकी बहन घर में वाइल्डकार्ड बनकर जाएंगी।बिग बॉस के सेट पर मालती चाहर ने धमाकेदार एंट्री ली। एक्टर, डायरेक्टर और दीपक की सिस्टर ने कहा कि इन लोगों ने बाहर के लोगों के दिलों में जगह बना ली है मेरे लिए चैलेंज रहेगा लेकिन वो मुझे नहीं जानते लेकिन मैं इन्हे 46 दिन देखकर जा रही हूं। दीपक ने मालती को कंटेस्टेंट को भटकाने के टिप्स दिए।

घरवालों ने बताया कौन होगा एलिमिनेट?

मालती के आने के बाद सलमान खान एलिमिनेशन पर बात करते हैं और घरवालों से ही पूछते हैं कि इस हफ्ते किसके घर जाने के चांसेज सबसे ज्यादा हैं। इसमें सबसे ज्यादा नाम नेहल और कुनिका का लिया जाता है। सलमान बताते हैं कि तान्या, अशनूर, अमाल सेफ हैं। प्रणित को भी वो सेफ कर देते हैं। नेहल, कुनिका भी सेफ हैं और नीलम-जीशान पर अब भी खतरे की तलवार है। लेकिन सलमान बताते हैं कि इस हफ्ते कोई घर नहीं जा रहा है।

एल्विश ने कराया विश वाला टास्क

फिर एंट्री होती है एल्विश यादव की। वो आकर घर का माहौल ही बदल देते हैं। एल्विश पहले तो घरवालों के साथ थोड़ा मस्ती-मजाक करते हैं। फिर एक टास्क भी करवाते हैं। वो घरवालों से कहते हैं कि वो किसके अंदर का विश निकालना चाहते हैं और उन्हें एंटी डॉट देना चाहते हैं।

Keywords: Bigg Boss 19, Weekend Ka Vaar, Salman Khan, Elvish Yadav, Malti Chahar As Wildcard Entry, Deepak Chahar’S Sister, Bigg Boss 19Reality Show, Eviction Update

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू