- Advertisement -

बिग-बॉस-19: शो में बदल रहे रिश्तों के डायनामिक्स,तो क्या कुनिका और तान्या में आ गई है दरार…!

बिग-बॉस के घर में अब डायनामिक्स बदलने वाले हैं। बिग बॉस के घर में रोजाना रिश्तों का बदवाल दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ-साथ क्यूरियस कर रहा है कि आगे शो में क्या होने वाला है?

4 Min Read

बिग बॉस के घर में रोजाना रिश्तों का बदवाल दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ-साथ क्यूरियस कर रहा है कि आगे शो में क्या होने वाला है? तो आपको बता दें कि बिग-बॉस के घर में अब डायनामिक्स बदलने वाले हैं। जिन कंटेस्टेंट्स ने शो में मजबूत रिश्ते बनाए हैं, वो अब हिलते नजर आ रहे हैं। घर में काफी समय से कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। ये दोनों घर में मां-बेटी की तरह रह रही हैं। एक हफ्ते से तान्या सभी से कुनिका के लिए लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं पूरे घर के खिलाफ जाकर तान्या ने कुनिका को ‘बिग बॉस 19’ का पहला कैप्टन बनाया था। इसके बाद दोनों हर वक्त एक-दूसरे के साथ नजर आईं। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते में दरार आती दिखाई दे रही है।

- Advertisement -
Ad image

मुझे घासलेट नहीं कहना चाहिए था- तान्या

‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच फूट पड़ती नज़र आ रही है। जहां तान्या सामने से आकर कुनिका से चीजें क्लियर करने की कोशिश करती हैं, लेकिन कुनिका के जवाब से समझ आ रहा है कि वो तान्या की एक नहीं सुनने वालीं। तान्या कुनिका से कहती हैं कि उन्हें ये नहीं कहना चाहिए था कि उन्होंने घासलेट का काम किया। इसके बाद तान्या ये भी कहती हैं, ‘मैं आपसे इतना प्यार करती हूं कि मैं 1 हफ्ते से पूरे घर की गालियां खा रही हूं।’

कुनिका ने तान्या को कहा ‘अड़ियल टट्टू’

शो में कुनिका कड़े शब्दों में ये कहती हैं, ‘मैं आपको एक हफ्ते से समझा रही थी, तब भी आप अड़ियल टट्टू की तरह अपने पॉइंट पर अड़ी हो। अगर आपको लगता है कि मैं बहुत ओपिनियनेटिड हूं, मैं किसी की बात नहीं सुनती… तो आप मुझसे दूर ही रहिए। आप मुझसे प्यार मत करिए प्लीज, छोड़ दो।’ इस पर तान्या उन्हें पलटकर जवाब देती नजर आई वो कहती हैं कि अगर वो उन्हें घासलेट कहेंगी, तो वो उन्हें क्लियर करेंगी और अगर वो उनकी मम्मी को लेकर कुछ भी बोलेंगी तो वो ऑफेंड होंगी।

- Advertisement -
Ad image

तान्या-कुनिका के बीच आई दरार!

तान्या कुनिका को समझाते हुए कहती हैं कि वो इरिटेट हो रही हैं वो ठीक है, लेकिन जैसे कुनिका की पर्सनालिटी है, उनकी भी एक पर्सनालिटी है। साथ ही सवाल करती हैं कि जब कोई उन्हें उनकी गलती बताता है तो वो ऑफेंड क्यों होती हैं? बस फिर क्या था? कुनिका ने भी तान्या को कह दिया कि वो उनका मूड और ईगो हैंडल नहीं कर पाएंगी।

इसके बाद तान्या इस बारे में नीलम गिरी से भी बात करती हैं और उन्हें बताती हैं कि कुनिका को हमेशा लगता है कि वो हमेशा सही होती हैं। लेकिन वो हमेशा सही कैसे हो सकती हैं?

अब ये देखकर लग रहा है कि जल्द ही तान्या कुनिका का साथ छोड़ सकती हैं। इतना ही नहीं आने वाले एपिसोड में दोनों की फाइट भी देखी जा सकती है।

Keywords: Bigg Boss 19 Update, Bigg Boss 19 Upcoming Episode, BB House Entertainment, Kunicka And Tanya Fight

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू