- Advertisement -
Bigg Boss 19: टीवी के इन शोज की TRP पर पड़ सकता है Bigg Boss का असर, क्या फिर चलेगा Salman Khan का जादू!
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ आज से शुरू हो रहा है। शो की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीआरपी के मामले में यह अन्य टीवी शोज़ पर भारी पड़ता है।

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ आज से शुरू हो रहा है। शो की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीआरपी के मामले में यह अन्य टीवी शोज़ पर भारी पड़ता है। सरल शब्दों में कहें तो, यह शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे रहता है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी ‘बिग बॉस 19’ की टीआरपी रिकॉर्ड तोड़ने वाली होगी। लेकिन सवाल यह है कि इस बार और कौन-कौन से टीवी सीरियल्स की टीआरपी पर इसका असर पड़ सकता है। यानी, पहले की तुलना में उनकी रेटिंग में गिरावट देखी जा सकती है।
चलिए जानते हैं कि इस बार टीआरपी की रेस में बने रहने के लिए किन-किन सीरियल्स को ‘बिग बॉस 19’ से कड़ी टक्कर मिलेगी।

अनुपमा
‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप पर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। ‘अनुपमा’ को भी ‘बिग बॉस 19’ से सीधी टक्कर मिल सकती है। हालांकि शो के टेलीकास्ट के बाद ही इसका सटीक असर सामने आएगा।
1
/
6

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
स्मृति ईरानी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब नए अंदाज़ में स्टार प्लस पर वापसी कर चुका है। शो ने आते ही इसने अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है, लेकिन ‘बिग बॉस 19’ से इसकी टीआरपी की जंग दिलचस्प होगी।
2
/
6
- Advertisement -

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
‘बिग बॉस 19’ के आगमन का असर जेठालाल के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर भी देखा जा सकता है। हालांकि यह शो लंबे समय से टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।
3
/
6

ये रिश्ता क्या कहलाता है
‘बिग बॉस सीजन 19’ के चलते ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी पर भी असर पड़ सकता है। शो को अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए अब कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
4
/
6
Read More

उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा स्टारर ‘उड़ने की आशा’ की टीआरपी पर भी ‘बिग बॉस 19’ का असर देखने को मिल सकता है।
5
/
6

मंगल लक्ष्मी
कलर्स टीवी का चर्चित शो ‘मंगल लक्ष्मी’ हमेशा सुर्खियों में रहता है। दीपिका सिंह और नमन शॉ स्टारर इस शो की टीआरपी भी ‘बिग बॉस 19’ के आने से प्रभावित हो सकती है।
6
/
6
- Advertisement -
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
- Advertisement -
हॉट पिक ऑफ़ द डे

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -