- Advertisement -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे ऑस्ट्रेलिया, 12 साल बाद किसी रक्षा मंत्री का पहला दौरा

भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होने की उम्मीद जताई जा रही है।

3 Min Read

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। रक्षामंत्री अगले सप्ताह, 7 से 10 अक्टूबर तक, ऑस्ट्रेलिया की महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने वाले हैं। यह लगभग 12 सालों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा होगी, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करती है। इससे पहले, साल 2013 में तत्कालीन यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री एके एंथनी ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था।

- Advertisement -
Ad image

यह यात्रा इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस के भारत दौरे के बाद हो रही है।

रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले मई 2025 में ऑस्टेलियाई रक्षा मंत्री ने भारत का दौरा किया था।

- Advertisement -
Ad image

रिचर्ड मार्लेस का भारत दौरा

मई 2025 में ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस भारत आए थे। वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर किया गया हमला) के बाद भारत आने वाले पहले क्वाड (QUAD) रक्षा मंत्री थे।

दोनो देशों के बीच अहम समझौते

मार्लेस के भारत दौरे के दौरान, दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को विविध बनाने पर सहमति जताई थी। इस सहयोग में मुख्य रूप से डिफेंस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और समुद्री क्षमताओं जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

राजनाथ सिंह की आगामी यात्रा के दौरान, उम्मीद है कि ये सहमति आगे बढ़ेंगी और संयुक्त सैन्य अभ्यासों, रक्षा उपकरणों के सह-उत्पादन तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर ठोस प्रगति हो सकती है।

यह यात्रा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्वाड समूह के भीतर भारत और ऑस्ट्रेलिया के सहयोग को भी और गहरा करेगी।

अब देखना ये है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच AI और समुद्री सुरक्षा में कोई बड़ा समझौता हो सकता है या नहीं।

Keywords: Rajnath Singh Australia Visit, India-Australia Defense Cooperation, Richard Marles India Visit, Indian Defence Minister 2025, India-Australia Military Partnership, Artificial Intelligence In Defence, Quad Defence Minister

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू