- Advertisement -

जीएसटी बचत उत्सव पर पीएम मोदी की बड़ी बातें, देशवासियों को दिया ये मूल मंत्र

पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया और देशवासियों को जीएसटी बचत उत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए नवरात्रि की भी शुभकामनाओं के साथ अपना संबोधन शुरु किया।

6 Min Read

पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया और देशवासियों को जीएसटी बचत उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवरात्रि की भी शुभकामनाओं के साथ अपना संबोधन शुरु किया।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी ने कहा 2017 में भारत ने जीएसटी रिफॉर्म अपनाया था। देश के व्यापारी, अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझे हुए थे। दर्जनों टैक्स देना पड़ता था। ना जाने कितने चेकपोस्ट पार करने पड़ते थे। हर जगह टैक्स के अलग-अलग नियम थे। जब मैं 2014 में देश का पीएम बना- शुरुआत के दौर में एक विदेशी अखबार में उदाहरण छपा था। उसमें एक कंपनी की मुश्किलों का जिक्र छपा था। बैगलूरु से हैदराबाद अपना सामान भेजना हो तो कंपनी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कंपनी पसंद करती थी कि सामान को वो पहले बैंगलूरु से यूरोप भेजे फिर यूरोप से हैदराबाद भेजे। टैक्स की वजह से ये पहले मुश्किल आती थी। ऐसी लाखों कंपनियों को टैक्स के जंजाल से जूझना पड़ता था। एक शहर से दूसरे शहर सामान भेजने के लिए भारी भरकम टैक्स झेलना पड़ता था। इससे देश को निकालना जरुरी था। ऐसे में देश हित में जीएसटी को प्राथमिकता बनाया। हर राज्यों की समस्या का समाधान निकाला। तब जाकर आज आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफ़ार्म संभव हो पाया। देश दर्जनों टैक्सों की जाल से मुक्त हुआ।

वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार

वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हुआ। रिफॉर्म एक चलने वाली प्रक्रिया है। नेक्क्सट जनरेशन रिफॉर्म भी जरुरी होता है। जीएसटी के नए रिफोर्म लागू हो रहे हैं। इसके तहत अब 5% और 18 प्रतिशत ही रह जाएगा। जिससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी। ज्यादातर चीजें टैक्स फ्री या 5 प्रतिशत टैक्स देना होगा। पहले 12 प्रतिशत का टैक्स देना पड़ता था। 99% चीजे 5% के स्लैब में आया है।

- Advertisement -
Ad image

नियो मिडिल क्लास का जिक्र

12 लाख रुपए तक की इनकम को टैक्स फ्री करके उपहार दिया। इससे मध्यम वर्ग के जीवन में बड़ा फायदा पहुंचा है। अब गरीब को,नियो मिडिल क्लास और मिडिल क्लास को बड़ा फायदा पहुंचा है। इन लोगों को अब डबल बोनान्जा मिल रहा है।

सपने पूरे करना और आसान- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब अपने सपने पूरे करना और आसान हो जाएगा। घर खरीदना हो, बाइक, स्कूटर कार खरीदना हो वो आप आसानी से खरीद सकेंगे। अब घूमना-फिरना भी सस्ता हो जाएगा। ज्यादातर होटलों में जीएसटी कम कर दिया गया है। जिससे आप बाहर जाने के ट्रिप को अब कैंसिल करने की जरुरत नहीं होगी। दुकानदार भी बहुत खुश हैं।

पीएम को नागरिक देवो भव: मूल मंत्र

पीएम मोदी ने नागरिक देवो भव: के मूल मंत्र के साथ देश के आगे बढ़ने का जिक्र किया। उन्होंने कहा इनकम टैक्स में छूट और जीएसटी में छूट से करीब 2.5 लाख रुपए से ज्यादा का सालाना फायदा होगा।

आत्मनिर्भर भारत पर रहा फोकस

पीएम ने कहा आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चलना होगा। MSME देश के लघु उद्योग, सूक्ष्म उद्योग और कुटीर उद्योग जो देश के लोगों की जरुरत का है। जो देश में ही बना सकते हैं वो हमें देश में ही बनाना चाहिए। जीएसटी में कमी से MSME के लोगों को काफी फायदा होगा और बिक्री बढ़ेगी।

भारत के समृद्धि के शिखर पर MSME की अहम भूमिका

पीएम ने कहा लघु उद्योग, सूक्ष्म और कुटीर उद्योग से बहुत अपेक्षाएं हैं। उन्होंने कहा भारत जब समृद्धि के शिखर पर था तब MSME इसके मुख्य आधार थे। हमारे उस गौरव को वापस पाना है। लघु उद्योग जो बनाए वो दुनिया में बेस्ट हो। दुनिया में भारत की पहचान बढ़ाए, मान सम्मान बढ़ाए। इस लक्ष्य के साथ हमें काम करना है। देश को स्वदेशी के इस मंत्र से ही शक्ति मिलेगी। आज बहुत सी विदेशी चीजे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में जुड़ गई हैं। इसका हमें पता ही नहीं है।

मेड इन इंडिया की चीजों के इस्तेमाल पर दिया जोर-

पीएम ने देशवासियों से कहा गर्व से कहो हम स्वदेशी हैं। ये स्वदेशी चीजें हैं, मैं स्वेदशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी चीजें बिक्री करता हूं। आज ये हर भारतीय का मिजाज होना चाहिए।

सभी राज्यों से आग्रह हैं कि आत्मनिर्भर भारत के अभियान के साथ, पूरे उत्साह के साथ स्वेदशी चीजों के लिए अभियान चलाएं।
वहीं पीएम मोदी ने बचत उत्सव की देशवासियों को दी शुभकामनाएं दी। नवरात्रि, जीएसटी उत्सव की शुभकामनाएं दी।

Keywords:Gst Savings Celebration, Gst Savings Festival, Pm Modi Message For Citizens, Economic Reforms, Tax Savings

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू