- Advertisement -
- Advertisement -

बंगाल में शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, शुभेंदु अधिकारी के साथ ये नेता बन सकते हैं मंत्री, सामने आई संभावित सूची

पश्चिम बंगाल भारत
preparations for oath taking intensify in bengal these leaders may join suvendu adhikaris cabinet probable list surfaces

Photo Credit: X\@airnewsalerts

Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में 9 मई 2026 को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। उनके मंत्रिमंडल को लेकर संभावित सूची भी सामने आई है। हालांकि पार्टी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के अनुसार, अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली, दिलीप घोष, स्वपन दासगुप्ता, शंकर घोष, सरदत्त मुखर्जी, इंद्रनील खा और अजीत कुमार जाना को मंत्री पद मिल सकता है। ये सभी नेता लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और राज्य में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

नई सरकार में इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

इसके अलावा कई अन्य नेताओं के नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। इनमें दीपंजन चक्रवर्ती, ज्वेल मुर्मू, नमन राय, दीपक बर्मन, सजल घोष और बंकिम घोष शामिल बताए जा रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल का गठन सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया जा सकता है, ताकि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

नई सरकार में फिल्मी जगत के सितारे भी कर सकते है प्रतिनिधित्व

नई सरकार में फिल्म और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कुछ चेहरों को भी जगह मिलने की संभावना है। अभिनेता रुद्रनील घोष, रथिंद्रनाथ बसु और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय के नाम मंत्री पद की संभावित सूची में बताए जा रहे हैं। बीजेपी पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है, ऐसे में पार्टी एक ऐसा मंत्रिमंडल तैयार करने की कोशिश में है जिसमें अनुभव के साथ-साथ समाज के अलग-अलग वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व दिखे। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली यह सरकार राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखी जा रही है। अब सभी की नजर अंतिम सूची और विभागों के बंटवारे पर टिकी है।

बीजेपी को बड़ी जीत, TMC सत्ता से बाहर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज की है और स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। इस नतीजे के साथ राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया है। चुनाव, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद हुए थे। TMC को बड़ा नुकसान हुआ और वह 80 सीटों पर सिमट गई, जबकि एक सीट पर बढ़त है। कुल 293 में से 292 सीटों के नतीजे घोषित हुए। कांग्रेस को 2, AJUP को 2 और CPI(M) को 1 सीट मिली है।

Keywords: Suvendu Adhikari Oath Ceremony, West Bengal Cabinet, BJP Government West Bengal, Bengal Election Results

What do you think?

- Advertisement -