- Advertisement -
- Advertisement -

उद्धव ठाकरे vs राज ठाकरे: ‘खोखा वॉर’ को लेकर शिवसेना (UBT) और MNS आमने-सामने

भारत महाराष्ट्र मुंबई
uddhav thackeray vs raj thackeray khokha war shiv sena ubt mns maharashtra politics

मुंबई: महाराष्ट्र निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और बीएमसी को बीजेपी का नया मेयर मिल गया है। लगा था कि अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर थम जाएगा, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ठाकरे बनाम ठाकरे आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच दरार गहराती नजर आ रही है।

मामला चंद्रपुर महानगरपालिका का है, जहां शिवसेना (UBT) ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सत्ता पर कब्जा कर लिया। इस फैसले के बदले बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को सवा साल के लिए मेयर पद देने का प्रस्ताव दिया है।

बीजेपी और उद्धव गुट की नजदीकी पर मनसे हमलावर हो गई है। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने आरोप लगाया कि शिवसेना (UBT) के पार्षदों को समर्थन के बदले एक-एक करोड़ रुपये दिए गए।

मनसे के आरोपों के बाद उद्धव गुट की शिवसेना ने कड़ी नाराजगी जताई। शिवसेना (UBT) ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं और अगर मनसे के पास कोई सबूत है तो उसे सार्वजनिक करे। इसके जवाब में मनसे ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले ‘पचास खोखे’ के आरोपों का सबूत दिया जाए, फिर वे भी अपने आरोपों के सबूत पेश करेंगे।

https://twitter.com/SandeepDadarMNS/status/2022118956874789021?s=20

गौरतलब है कि चंद्रपुर नगर निगम में बीजेपी अपने मेयर उम्मीदवार को जिताने में सफल रही। शिवसेना (UBT) ने इस दौरान बीजेपी को समर्थन दिया। हालांकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन मेयर चुनाव में उसे महज एक वोट से हार का सामना करना पड़ा।

ठाकरे परिवार में करीब 20 साल पहले बड़ी बगावत देखने को मिली थी। साल 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़ दी और 2006 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नाम से नई पार्टी बना ली। यह विवाद उत्तराधिकार को लेकर था। राज ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन आखिरी समय में बालासाहेब ठाकरे ने पार्टी की कमान अपने बेटे उद्धव ठाकरे को सौंप दी। इसके बाद राज ठाकरे ने अलग राह चुन ली। अब दो दशक बाद एक बार फिर ठाकरे परिवार विधानसभा में एकजुट नजर आया।

Keywords: Uddhav Thackeray, Raj Thackeray, Khokha War, Shiv Sena UBT, MNS, Maharashtra Politics, Chandrapur Mayor Election

What do you think?

- Advertisement -