- Advertisement -
- Advertisement -

बेंगलुरु के हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, ओवरस्पीडिंग के कारण 7 लोगों की मौके पर मौत

भारत
multiple vehicles collide on bengaluru highway 7 dead due to overspeeding

बेंगलुरु के होसकोटे इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कई परिवारों का जीवन पल भर में तबाह हो गया। कार, बाइक और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर के कारण 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ। इस दुर्घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

भयानक सड़क हादसा: कार, बाइक और कैंटर की भिड़ंत में 7 की मौत

पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह एक कैंटर से टकरा गया। इसके बाद एक और कार भी हादसे की चपेट में आ गई, जिससे दुर्घटना और भी भीषण हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

https://twitter.com/PTI_News/status/2022156784954433610?s=20

ओवरस्पीडिंग ने ली 7 लोगो की जान

पुलिस के मुताबिक, यह भयानक दुर्घटना ओवरस्पीडिंग के कारण हुई। हादसे में मृतक 6 लोग कोथनूर के निवासी थे, लेकिन उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेजा गया है और उनके परिवार वालों को सूचित किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक केस दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की जांच जारी है।

Keywords: Hosakote Road Accident, Over Speeding Accident Bengaluru, Car Bike Truck Collision, Bengaluru Fatal Road Crash

What do you think?

- Advertisement -