- Advertisement -
- Advertisement -

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट वाले दिन से अल-फलाह यूनिवर्सिटी कई डॉक्टर गायब, सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट

क्राइम दिल्ली भारत
delhi blast probe al falah university staff go underground after suicide bomber link surfaces

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद से आतंकियों और उनके मददगारों की तलाश तेजी से की जा रही है। इस ब्लास्ट की जांच NIA की टीम कर रही है। हर दिन इस धमाके को लेकर कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में जांच के घेरे में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।
दरअसल खबर यह है कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद से अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टर अंडरग्राउंड हैं। यहां तक कि कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए हैं या फिर सभी पोस्ट हटा दिए हैं। अल-फलाह यूनिवर्सिटी वही यूनिवर्सिटी है जहां ब्लास्ट का सुसाइड बॉम्बर डॉक्टर उमर नबी काम करता था।

मोबाइल बंद और सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि ब्लास्ट के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अचानक डिएक्टिवेट हो गए। कई लोगों की प्रोफाइल भी गायब है। इस तरह की गतिविधियों से शक की सुई अब उन्हीं लोगों पर टिकती नजर आ रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इन सभी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा उन लोगों की भी जांच की जा रही है जो ब्लास्ट के बाद अचानक कॉलेज छोड़कर चले गए हैं।

कई लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद देशभर की पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए हैं। अब तक इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस मुजम्मिल गनई, अदील राथर, शाहीना सईद और मौलवी इरफान अहमद वागे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी का ब्लास्ट में अहम रोल माना जा रहा है। वहीं NIA आमिर राशिद अली और जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को भी गिरफ्तार कर चुकी है। लगातार हो रहे खुलासों के बाद अब जांच को और गहन करने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की गतिविधियों की जांच हेतु एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

KeywordsDelhi Blast, Red Fort Blast, NIA, Al-Falah University, Umar Nabi, Faridabad, Al-Falah University Doctors

What do you think?

- Advertisement -