- Advertisement -
- Advertisement -

ब्राह्मणों को लुभाने के लिए मायावती का बड़ा ऐलान, कही ये बात ……

उत्तर प्रदेश भारत
mayawati brahmin samaj ko lubhane ka bada elan

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर मायावती ने ब्राह्मण समाज को साधने की बड़ी कोशिश की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बैठक में ब्राह्मण समाज की लगातार हो रही उपेक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। मायावती ने दावा किया कि बीएसपी ने हमेशा ब्राह्मण समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया है और उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया गया है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बीएसपी को कमजोर करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी समय-समय पर तरह-तरह के प्रयास करती रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने 2025 में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न दलों से जुड़े ब्राह्मण समाज के विधायकों ने अपनी उपेक्षा को लेकर चिंता जताई थी। मायावती ने एक बार फिर दोहराया कि बीएसपी ने ब्राह्मण समाज को हमेशा उचित भागीदारी और सम्मान दिया है और ब्राह्मण समाज को बीजेपी, सपा और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद वहां धुआं फैल गया। हालात को काबू में करने के लिए तुरंत अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया गया। फायर सिलेंडर के प्रयोग के बाद सुरक्षा कारणों से प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त कर दी गई और मीडिया के सवाल लिए बिना ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती हॉल से रवाना हो गईं।

Keywords: Mayawati Brahmin Statement, Mayawati Big Announcement, BSP Brahmin Politics, UP Politics News

What do you think?

- Advertisement -