- Advertisement -
- Advertisement -

आखिर कितना खतरनाक है USS Abraham Lincoln? ईरान से तनाव के बीच अमेरिका ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन

दुनिया भारत
how dangerous is the uss abraham lincoln us demonstrates power amid rising tensions with iran

US Iran tension: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है, और ईरान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। वहां की अर्थव्यवस्था अपने चरम सीमा पर पहुंच गयी है, लोग सड़कों पर उतर गए हैं और हर तरफ गुस्सा है। इसी माहौल में अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठा लिया। व्हाइट हाउस की रिपोर्टर केली मेयर ने बताया कि अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक युद्धपोत (एक तरह का समुंदरी एयरबेस) USS Abraham Lincoln अब दक्षिण चीन सागर छोड़कर पश्चिम एशिया की तरफ बढ़ रहा है। खबर है, उसे वहां पहुंचने में लगभग एक हफ्ता लगेगा। रक्षा विशेषज्ञ साफ कह रहे हैं, ये सिर्फ आम सैन्य तैनाती नहीं है, अमेरिका दुनिया को अपनी ताकत का सीधा संदेश देना चाहता है।

ईरान में अब हजारों लोगी की हो चुकी है मौत

ईरान के हालात फिलहाल काफी नाजुक हैं। देशभर में लोग महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ खुलकर सड़कों पर हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इन प्रदर्शनों में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं, हालांकि इन आंकड़ों की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि ईरान ने अपने एयरस्पेस को भी बंद कर दिया, जो अपने-आप में एक बड़ा फैसला है। इस सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए मदद की बात कह दी। जवाब में ईरान ने अमेरिका को दो टूक चेतावनी दी, ‘पुरानी गलतियां मत दोहराओ, वरना नतीजे अच्छे नहीं होंगे।’

कूटनीति बनाम सैन्य दबाव की जंग

अब दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी का दौर भी तेज हो गया है। ईरान बार-बार कह रहा है कि वह बातचीत और कूटनीति से मसले सुलझाना चाहता है, लेकिन उसकी नजर में अमेरिका हर बार बातचीत से कतराता है और दबाव बनाने की कोशिश करता है। विश्लेषक मानते हैं कि USS Abraham Lincoln की तैनाती भी इसी दबाव की रणनीति का हिस्सा है। वैसे भी, पश्चिम एशिया पहले से ही संघर्षों और राजनीतिक खींचतान में उलझा हुआ है, ऐसे में एक ताकतवर अमेरिकी युद्धपोत की मौजूदगी हालात को और पेचीदा बना सकती है।

USS Abraham Lincoln की ताकत

अगर USS Abraham Lincoln की बात करें, तो ये अमेरिकी नौसेना के सबसे ताकतवर युद्धपोतों में से एक है। निमित्ज श्रेणी का ये पांचवां विमानवाहक पोत है, जो 1989 से नौसेना में है। करीब 97 हजार टन भारी ये पोत परमाणु ऊर्जा से चलता है, और इसकी फ्लाइट डेक करीब साढ़े चार एकड़ में फैली है। लंबाई देखेंगे तो 1092 फीट, यानि एक चलता-फिरता शहर। इसमें चार बड़े हैंगर एलीवेटर लगे हैं, और ये करीब 90 लड़ाकू विमान ले जा सकता है, जिनमें सबसे आधुनिक F-35C जेट भी शामिल हैं। पांच हजार से ज्यादा नौसैनिक, मरीन और क्रू मेंबर हमेशा तैनात रहते हैं। इसमें अस्पताल है, लाइब्रेरी है, रेडियो-टीवी स्टेशन है, यहां तक कि अपना अलग जिप कोड भी है, यानी समंदर पर तैरता पूरा शहर।

Keywords: Iran Protests, US Iran Tension, USS Abraham Lincoln, US Navy Aircraft Carrier, West Asia Crisis, Middle East Tension

What do you think?

- Advertisement -