- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: तान्या-अमाल में बढ़ी नज़दीकियां, क्या घर में हो रही है नए प्यार की शुरुआत? सोशल मीडिया पर बवाल!

टीवी COLORS TV ओटीटी
tanya amals growing closeness is a new love story brewing inside the bigg boss house social media in frenzy

बिग बॉस 19 हमेशा की तरह ड्रामा और इमोशन से भरा हुआ है, लेकिन लेटेस्ट प्रोमो ने तो फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया है। जी हां, इस बार तान्या मित्तल और अमाल मलिक का इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

BB House में प्यार की शुरुआत !

प्रोमो की शुरुआत काफी फिल्मी अंदाज़ में होती है अमाल मलिक बैठे हुए टूटे-से, उदास-से नज़र आते हैं। आंखों में आंसू और चेहरे पर टेंशन साफ झलकती है। तभी एंट्री होती है तान्या मित्तल की। तान्या सीधे अमाल के पास जाती हैं, उनका हाथ पकड़ लेती हैं और बड़े प्यार से उनकी आंखों के आंसू पोंछ देती हैं। इस सीन को देखकर किसी का भी दिल पिघल सकता है। लेकिन ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता। तान्या अचानक एक कहानी सुनाना शुरू करती हैं, गांव के एक लड़के की, जो दिल से बहुत साफ होता है लेकिन गांव वाले हमेशा उसे तंग करते रहते हैं। अमाल तुरंत हल्की मुस्कान के साथ कहते हैं, “ये मेरी कहानी तो नहीं है?” और बस! यहीं पर प्रोमो का सबसे प्यारा मोमेंट बन जाता है।

सोशल मीडिया पर बवाल

अब बात करते हैं सोशल मीडिया की। एक तरफ तो फैंस इस सीन को बेहद इमोशनल और हार्ट-टचिंग बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बिग बॉस के टेंशन भरे माहौल में तान्या और अमाल का ये सॉफ्ट मोमेंट एक ताज़गी की तरह लगा। कुछ तो इन्हें शो की नई ‘क्यूट जोड़ी’ तक कहने लगे।

लेकिन दूसरी तरफ ट्रोल्स भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। कई यूजर्स का मानना है कि तान्या ये सब सिर्फ कंटेंट क्रिएशन के लिए कर रही हैं। उनका कहना है कि वीकेंड का वार में जब सलमान खान ने बशीर और फरहाना का ‘#बाहाना’ हैशटैग वायरल होने की बात कही थी, तभी से तान्या भी अपने और अमाल का हैशटैग बनाने के चक्कर में लगी हुई हैं। कुछ ने तो साफ कह दिया कि यह सब “स्क्रिप्टेड इमोशन” है और तान्या अमाल को बस पब्लिसिटी के लिए यूज़ कर रही हैं।

यानी साफ है कि बिग बॉस का यह प्रोमो दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर असर छोड़ रहा है। अब असली सवाल ये है कि क्या वाकई तान्या और अमाल के बीच कोई असली कनेक्शन बन रहा है या फिर यह सिर्फ शो की स्ट्रैटेजी है? खैर, बिग बॉस में सच्चाई और गेम के बीच की लाइन अक्सर धुंधली हो जाती है। लेकिन इतना तय है कि तान्या और अमाल की ये क्लिप आने वाले एपिसोड्स को और मसालेदार बना देगी।

Keywords: Bigg Boss Season 19, BB19, Bigg Boss 19 Latest News

What do you think?

- Advertisement -