- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19 क्यों बसीर के सामने फूट-फूट कर रोए अमाल मलिक? बसीर ने की फरहाना से दिल की बात

टीवी COLORS TV ओटीटी
why did amaal swami break down in tears in front of basir on bigg boss 19 basir shares his heartfelt feelings with farhana

Bigg Boss 19 रियलीटी शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड रहते हैं। वहीं घरवाले भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन परोस रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक और बसीर अली के बीच भाई का बॉन्ड दिखा। जहां अमाल ने शहबाज के साथ की गई अपनी शरारत को कबूला तो वहीं अमाल की इस बात से बसीर शॉक हो गए। अमाल ने कहा मुझे नहीं करना चाहिए था। जहां बसीर कहते हैं भाई आपने मुझे इतना परेशान देखा और मैं बार-बार बोल रहा हूं कि कोई तो है शहबाज के साथ फिर भी आप नहीं बोले। मैने बिल्कुल नहीं सोचा था आप ऐसा कुछ कर सकते हैं।

अमाल का बसीर से कन्फेशन

अमाल ने बसीर अली के साथ कन्फेस किया कि उन्होंने शहबाज के साथ मिलकर कपड़े छुपाए। जहां बसीर कहते हैं भाई आपने मुझे इतना परेशान देखा और मैं बार-बार बोल रहा हूं कि कोई तो है शहबाज के साथ फिर भी आप नहीं बोले। मैने बिल्कुल नहीं सोचा था आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। वहीं अमाल ने बसीर से माफी मांगी। शहबाज ने कहा मस्ती में की थी सॉरी क्यों बोल रहे हो। इस पर बसीर ने कहा ठीक है दफन करो इस मामले को। मैं किसी को नहीं बोलूंगा। पर आपने मुझे सेव नहीं किया इसका अफसोस है। बसीर की इस बात पर अमाल भावुक हो जाते हैं।

फूट-फूट कर रोए अमाल मलिक

अमाल बसीर के सामने इमोशनल हुए, उन्होंने भावुक होते हुए कहा मैंने लेट डाउन किया है तुम्हे। वहीं बसीर उन्हे समझाते हैं कोई बात नहीं लेकिन अमाल इस दौरान जोर-जोर से रोने लगते हैं। बसीर और शहबाज उन्हे समझाते हैं कि यारी दोस्ती में चलता है। कोई इस पर सवाल नहीं उठा रहा। मैं आपकी रिस्पेक्ट करता हूं10 गुना। वहीं अमाल इस दौरान ये कहते है कि मुझे हैव्वी फील हो रहा है मैं दिल से ऐसा इंसान नहीं हूं। अपने भाई के लिए वोट नहीं किया।बुरा लग रहा है। मैं अपने भाई के लिए खून निकाल के दे दूं। अमाल ने बसीर से कहा मुझसे नहीं रहा गया। मुझे मजाक में कम ज्यादा नहीं आता। बसीर ने कहा टेबल पर ही ये मैटर दफन हो गया। इसके आगे आपको सोचना ही नहीं है। अमाल ने बसीर से बार-बार मांगी माफी। इसके बाद अमाल जीशान से कहते हैं कि उन्होंने बसीर को बता दिया कि उन्होंने शहबाज के साथ मिलकर कपड़े छुपाए। दरअसल खाने की टेबल पर बसीर उनसे ये कहते हैं कि उनसे उम्मीद थी कि वो उन्हें सेव करेंगे।

बसीर ने फरहाना से की दिल की बात

बसीर के क़रीबी दोस्त होने के बावजूद अमाल ने उन्हें बचाने का फ़ैसला नहीं लिया। इस बात से बसीर बेहद निराश नज़र आए। उन्होंने किचन में फरहाना ये बात कही। वहीं अमाल को अपने इस फ़ैसले का गहरा अफ़सोस हुआ और उन्होंने बसीर से माफ़ी मांगी ये बात भी वो फरहाना को बताते हैं जहां वो कहती हैं कि वो दिल का नरम इंसान है।

Keywords: Amaal Malik And Baseer Ali Bond, Amaal Confession With Baseer, Amaal Get Emotional, Bigg Boss 19 Latest Update

What do you think?

- Advertisement -