कलर्स टीवी के पॉपुलर शो सहर होने को है में आने वाले एपिसोड्स में रोमांस और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है। एक तरफ जहां सहर और महिद के बीच खूबसूरत पल देखने को मिलेंगे, वहीं दूसरी तरफ हुस्ना की खतरनाक साजिश कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगी।
आने वाले ट्रैक में हुस्ना की दादा हुज़ूर को नुकसान पहुंचाने की पहली कोशिश नाकाम हो जाती है। अपनी चाल असफल होते देख हुस्ना एक नई साजिश रचती है। वह चुपके से दादा हुज़ूर के कमरे में पहुंच जाती है और उनकी जान लेने की कोशिश करती है।
सहर और महिद के बीच बढ़ी नज़दीकियां
वहीं दूसरी ओर, सहर और महिद सहर के पास होने की खुशी का जश्न मनाते नजर आएंगे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं और उनकी मुलाकात एक रोमांटिक डेट में बदल जाती है।
इस खास पल में सहर, महिद के बाल सवारती हुई नजर आएगी और दोनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत लेगी। लेकिन जहां एक तरफ प्यार के खूबसूरत पल होंगे, वहीं दूसरी तरफ हुस्ना की साजिश बड़ा खतरा बनकर सामने आएगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या हुस्ना अपने इरादों में कामयाब हो पाएगी या फिर एक बार फिर उसकी चाल नाकाम हो जाएगी। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को रोमांस, सस्पेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामे का भरपूर डोज मिलने वाला है।