- Advertisement -
- Advertisement -

मंगल लक्षकी ऑन लोकेशन: मंगल ने पकड़ा जयराज का हाथ, अदित हुआ गुस्से से लाल

टीवी सीरियल अपडेट

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो मंगल लक्ष्मी के आने वाले ट्रैक में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलने वाले हैं। शो के सेट से मिली ताज़ा अपडेट के मुताबिक, परिवार के बीच एक ऐसा घटनाक्रम देखने को मिलेगा जो सभी को हैरान कर देगा।

आने वाले एपिसोड में मंगल का पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खाता नजर आएगा। माहौल खुशहाल होता है, लेकिन तभी कुछ मोहल्ले वाले वहां पहुंच जाते हैं और कुसुम को ताने मारने लगते हैं। वे कहते हैं कि उनकी बहू बाहर किसी दूसरे आदमी के साथ घूम रही है।

मंगल ने दिया करारा जवाब

इसी बीच मंगल, जयराज का हाथ पकड़कर वहां पहुंचती है। मंगल को इस तरह देखकर मोहल्ले वाले अदित को उकसाने की कोशिश करते हैं। वे तंज कसते हुए कहते हैं कि जब पति घर में सौतन लेकर आएगा, तो बेचारी पत्नी आखिर क्या करेगी।

हालांकि, इस बार मंगल चुप नहीं रहती। वह सभी को मुंहतोड़ जवाब देती है और अपनी बात मजबूती से रखती है। सबसे दिलचस्प बात यह होती है कि अदित भी मंगल के खिलाफ नहीं जाता, बल्कि उसका समर्थन करता हुआ नजर आता है।

अब देखने वाली बात होगी कि अदित का यह बदला हुआ रवैया मंगल और उसके रिश्ते को किस दिशा में लेकर जाएगा। क्या दोनों के बीच की दूरियां कम होंगी या फिर कहानी में कोई नया मोड़ आएगा?

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ड्रामा, इमोशन्स और रिश्तों के कई नए रंग देखने को मिलने वाले हैं।

What do you think?

- Advertisement -