- Advertisement -
- Advertisement -

डॉ. आरंभी ऑन लोकेशन: राज की सगाई में पहुँची मनमीत, मनमीत ने दी राज को रिंग

टीवी ऑन लोकेशन

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो डॉ. आरंभी के सेट से एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को राज की सगाई का खास समारोह देखने को मिलेगा, जहां पूरे तोंदों परिवार की मौजूदगी में जश्न का माहौल बना होगा।

हालांकि, इस इंगेजमेंट सेरेमनी में असली ट्विस्ट तब आएगा जब मनमीत अपने पति के साथ समारोह में पहुंच जाएगी। मनमीत की एंट्री से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाएंगे और माहौल अचानक बदल जाएगा।

मनमीत ने दी राज को रिंग

सेरेमनी के दौरान मनमीत, राज को एक रिंग देती नजर आएगी। यह देखकर परिवार के कई सदस्य चौंक जाएंगे। वहीं, डिंपल स्थिति को संभालने के लिए एक बहाना बनाती है और मनमीत को वहां से भेजने की कोशिश करती है।

लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है जब डिंपल के साथ एक घटिया प्रैंक किया जाता है। इस प्रैंक की वजह से डिंपल के कुछ छिपे हुए राज सब सामने आने लगते हैं, जिससे परिवार में हड़कंप मच जाता है।

अब देखने वाली बात होगी कि डिंपल के कौन-से राज उजागर होंगे और उनका परिवार के रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा। वहीं, मनमीत की अचानक एंट्री और राज को दी गई रिंग भी कई नए सवाल खड़े कर रही है।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को सगाई के जश्न के साथ-साथ जबरदस्त ड्रामा और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

What do you think?

- Advertisement -