- Advertisement -
- Advertisement -

Dr. Aarambhi Update: विश्वास ने आरंभी और ध्रुव को पकड़ा रंगे हाथों , आरंभी पर भड़का पूरा परिवार

टीवी ऑन लोकेशन

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो डॉ. आरंभी में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में अवंतिका, आरंभी को फंसाने के लिए एक नई साज़िश रचती नजर आएगी।

कहानी के मुताबिक, अवंतिका अनजाने में नायरा की रिंग आरंभी को पहना देती है और फिर फ्लोर पर तेल गिरा देती है। तेल की वजह से आरंभी का संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिरने लगती है। तभी ध्रुव उसे संभालने के लिए उसका हाथ पकड़ लेता है।

लेकिन इसी दौरान विश्वास और परिवार के अन्य सदस्य यह नज़ारा देख लेते हैं। आरंभी और ध्रुव को इस तरह साथ देखकर पूरा परिवार नाराज़ हो जाता है और दोनों पर सवाल उठाने लगता है। खासकर आरंभी को परिवार के गुस्से का सामना करना पड़ता है।

अवंतिका को सबक सिखाएगा ध्रुव

वहीं, अपकमिंग ट्रैक में ध्रुव को अवंतिका की साज़िश का पता चल जाएगा। इसके बाद वह अवंतिका को करारा सबक सिखाने का फैसला करेगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ध्रुव परिवार के सामने आरंभी की बेगुनाही साबित कर पाएगा और क्या अवंतिका की सच्चाई सबके सामने आएगी या नहीं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा और कई बड़े खुलासे देखने को मिलेंगे।

What do you think?

- Advertisement -