- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19 : बसीर, अभिषेक के बीच हुई जोरदार हाथापाई, कैप्टेंसी टास्क में आया बड़ा ट्विस्ट!

टीवी COLORS TV ओटीटी
bigg boss 19 intense fight breaks out between baseer abhishek major twist in captaincy task

बिग बॉस 19 हर दिन जबरदस्त ड्रामा परोस रहा है और अब तो घर का माहौल और भी गरमा चुका है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने फरहाना भट्ट और नहल चुडासामा की क्लास लगाई थी और उसी के बाद से वीक 3 धमाकेदार मोड़ ले चुका है।

नॉमिनेशन टास्क से शुरू हुआ बवाल

सबसे पहले तो नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक बजाज ने आवेज़ दरबार और नगमा की मदद करने की कोशिश की, जिसकी वजह से दोनों को डिसक्वालिफाई कर सीधे नॉमिनेट कर दिया गया। वहीं, कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल पर तंज कसकर माहौल बिगाड़ दिया। तान्या रो भी पड़ी लेकिन बाद में उन्होंने गौरव खन्ना के साथ मिलकर कुनिका को करारा जवाब दिया।

कैप्टेंसी टास्क बना रिंग

इसके बाद बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क का एलान किया जिसमें घर को BB स्पोर्ट्स क्लब में बदल दिया गया। टीम रेड (प्रणीत मोरे, अभिषेक बजाज, आवेज़ दरबार, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अश्नूर कौर) और टीम ब्लू (कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, ज़ीशान क़ादरी, गौरव खन्ना, शहबाज़ बदेशा, नगमा , नेहल , नतालिया) आमने-सामने आए।

बसीर vs अभिषेक

पहला राउंड जीतने के बाद अभिषेक और बसीर
के बीच इतना जबरदस्त झगड़ा हुआ कि दोनों धक्का-मुक्की पर उतर आए। बसीर
तो गुस्से में आकर ब्लैकबोर्ड तोड़कर सीधे पूल में फेंक दिया । नतीजा ये हुआ कि बिग बॉस ने पूरा कैप्टेंसी टास्क कैंसल कर दिया।

अब कौन बनेगा कैप्टन?

रिपोर्ट के मुताबिक अब कैप्टेंसी की रेस में सिर्फ दो नाम बचे हैं, अभिषेक बजाज और अमाल मलिक। खास बात ये है कि लगातार दूसरा कैप्टेंसी टास्क कैंसल हुआ है और अभिषेक दूसरी बार फिर कप्तान की कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या इस बार अभिषेक घर के नए कैप्टन बन पाते हैं या अमाल उन्हें पछाड़ देंगे।

Keywords: Bigg Boss Season 19, BB19, Bigg Boss 19 Latest News, Bigg Boss 19 Fight, Baseer Ali vs Abhishek Bajaj

What do you think?

- Advertisement -