- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: अमाल-जीशान और बसीर की तीखी बहस, टास्क के दौरान सही स्टैंड लेने से बचने का आरोप

टीवी COLORS TV ओटीटी
amal zeeshan and basir have a heated argument accused of avoiding taking the right stand

बिग-बॉस का ये सीजन पहले दिन से ही चर्चा में हैं। दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगातार कंटेस्टेंट मसाला परोस रहे हैं। इस बीच आज घर का माहौल काफी गर्म तब हो गया जब अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को लेकर किए गए कुनिका के कंमेंट पर टास्क के दौरान उन्हें आईना ना दिखाने पर जीशान और बसीर पर भड़क गए। फिर क्या था घर का माहौल फिर गर्मा गया।

अमाल का ज़ीशान और बसीर पर आरोप

दरअसल घर के अंदर अमाल ने ज़ीशान और बसीर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दोनों हमेशा सही स्टैंड लेने से बचते हैं और सिर्फ़ परिस्थिति देखकर अपना पक्ष चुनते हैं। अमाल का यह आरोप सुनकर घर का माहौल गरमा गया और सभी सदस्य इस बहस में दिलचस्पी लेने लगे।

बसीर और ज़ीशान ने अमाल की बातों का कड़ा विरोध किया। दोनों का कहना था कि वे अपने हिसाब से गेम खेल रहे हैं, किसी के दबाव में आकर स्टैंड लेना उनकी आदत नहीं है। बहस धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई और तीनों के बीच तनातनी देखने को मिली। इस टकराव ने घर के समीकरणों को और उलझा दिया

‘दो दोस्तों के बीच बोलकर बंदर नहीं बनना’

हुआ यूं कि जब कुनिका सच्चाई का आईना टास्क के दौरान अंदर जाती हैं तो जीशान और बसीर उन्हें आईना दिखाने नहीं जाते हैं। जिससे अमाल नाराज हो जाते हैं और जीशान और बसीर से सवाल करने लगते हैं कि वो क्यों नहीं गए। जिस पर बसीर और जीशान आपस में बात करते हैं कि दोस्तो के बीच में बोलकर हम बंदर लगेंगे। ये लोग 2 दिन बाद खुद बातें करती दिखेंगी। हम ऐसे मामलों में नहीं पड़ते। ये अमाल आज जागे हैं। वो पहले दिन से हम मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि अमाल है और आने वाले दिनों में इसका असर गेम पर साफ़ नज़र आ सकता है।

Keywords: Bigg Boss Season 19, BB19, Bigg Boss 19 Latest News, Amaal Malik, Zeishan Quadri, Baseer Ali

What do you think?

- Advertisement -