- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg-Boss 19: घर में ऐसा क्या हुआ कि जीशान ने कहा कि ‘हम फकीर की प्लेट से भी खाना नहीं निकालते’? क्यों फूट-फूट कर रोई कुनिका?

टीवी COLORS TV ओटीटी
WhatsApp Image 2025 09 05 at 8.54.36 PM

बिग बॉस’ 19 के इस सीजन में हर रोज तमाशा बढ़ता जा रहा है। पहले दिन से ही जिस बात पर सबसे ज्यादा लड़ाई झगड़ा हो रहा है वो है राशन। पता नहीं कैसे, लेकिन ये बिग-बॉस के इतिहास में पहली बार है जब ये देखने को मिल रहा है. जहां हफ्ते के अंत में नहीं बल्कि हर दिन खाना खत्म हो जाता है। पहले दिन से ही बीबी हाउस में खाने को लेकर चिकचिक चल रही है। अभी तक अभिषेक बजाज खाने को लेकर घरवालों के निशाने पर थे। हालांकि, अब लोगों का खाना बंद करने वाली कुनिका सदानंद बड़ी कंट्रोवर्सी का शिकार होने जा रही हैं।

‘हम फकीर की प्लेट से भी खाना नहीं निकालते’

आज ‘बिग बॉस’ के घर में फिर स्वादिष्ट पूरियां तमाशे की वजह बनती नज़र आएंगी। प्रोमो वीडियो में कुनिका और जीशान कादरी के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तान्या खाना बना रही हैं और गौरव खन्ना और जीशान कादरी अपनी प्लेट लगा रहे हैं। तभी कुनिका किचन में आती हैं और गौरव और जीशान को खाना वापस रखने का ऑर्डर देती हैं। दोनों प्लेट से खाना निकालकर वापस रख देते हैं। इसी दौरान जीशान बोलते हैं, ‘हम फकीर की प्लेट से भी खाना नहीं निकालते।’

भड़के जीशान तो निकले कुनिका के आंसू

वहीं इसके कुछ देर बाद ही कुनिका और जीशान के बीच इस मुद्दे को लेकर जमकर बहस हो जाती है। जहां दोनों एक-दूसरे पर जमकर बरसते दिखाई दिए। कुनिका की मनमानी सुनकर जीशान भड़क उठते हैं और पूछते हैं कि ‘आप प्रिंसिपल हैं, ट्रस्टी हैं? स्कूल में बच्चे आए हैं? मैं समझाता हूं अभी… यहीं, इसी शो में। ऊंगली करने की आदत है ना, अब बताता हूं, ऊंगली किसको बोलते हैं।’

उधर दूसरी तरफ वीडियो में कुनिका खाना खाने के दौरान फूट-फूटकर रोती दिखाई दी।

Keywords: Kunickaa Sadanand Crying, BB House Drama, Bigg Boss New Promo Video, Bigg Boss House Fight, Fight Between Kunickaa Sadanand And Zeeshan Quadri

What do you think?

- Advertisement -