- Advertisement -
- Advertisement -

सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में?

ओटीटी बॉलीवुड
सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में? - 1 1 / 8
1. नेटफ्लिक्स पर इंस्पेक्टर ज़ेंडे - 5 सितंबर: सबसे पहले बात करते है 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' की, यह शो असली घटना से प्रेरित है, जिसमे मनोज बाजपेयी एक ईमानदार और तेज-तर्रार पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ जिम सर्भ भी अहम् किरदार निभा रहे है। मुंबई के अपराध जगत पर आधारित यह सीरीज आपको पूरी तरह बाँध कर रखेगी।
सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में? - 2 2 / 8
2. प्राइम वीडियो पर मालिक - 5 सितंबर: निर्देशक पुलकित की यह पीरियड एक्शन-क्राइम फिल्म दर्शकों को 1980 के दशक के अंत के इलाहाबाद ले जाती है। इसमें राजकुमार राव एक महत्वाकांक्षी गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो शहर के आपराधिक संसार में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है। फिल्म की कहानी उसकी राजनीति, पुलिस और दुश्मन गिरोहों के साथ जटिल टकरावों को दर्शाती है। जैसे-जैसे उसकी ताकत बढ़ती है, वैसे-वैसे उसका विरोध भी और अधिक घातक होता जाता है।
सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में? - 3 3 / 8
3. अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर राइज़ एंड फ़ॉल - 6 सितंबर: 'राइज़ एंड फ़ॉल' 6 सितंबर को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। इस शो में दिखेगा सत्ता और संघर्ष का खेल। एक तरफ होंगे लग्जरी में रहने वाले 'रॉयल्स' और दूसरी तरफ होंगे साधारण सुविधाओं के साथ जीने वाले 'वर्कर्स'। इस दिलचस्प जंग को होस्ट करेंगे अशनीर ग्रोवर। अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, कुब्रा सैत, कीकू शारदा और नयनदीप रक्षित जैसे कलाकारों से सजी यह शो विश्वासघात, बदलते रिश्तों और सत्ता संघर्ष से दर्शको को चौंकाने वाला है।
सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में? - 4 4 / 8
4. प्राइम वीडियो पर कुली - 11 सितंबर: रजनीकांत अभिनीत और लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित यह एक्शन फिल्म लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी। हालांकि सिनेमाघरों में इसे मिली-जुली समीक्षाएं प्राप्त हुईं, लेकिन इसकी स्टार कास्ट और बड़े बजट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की दिलचस्पी बरकरार रखी है। फिल्म में नागार्जुन मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं, जबकि मलयालम अभिनेता शुभिन शाहिर के अभिनय को विशेष रूप से सराहा जा रहा है। इसके अलावा श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम और उपेंद्र जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में? - 5 5 / 8
5. नेटफ्लिक्स पर सैयारा - 12 सितंबर: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सिनेमाघरों में बड़ी हिट साबित हुई। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक ऐसी गहन प्रेम कहानी को दर्शाया गया है, जो जुनून, दिल टूटने और आत्म-खोज की भावनात्मक यात्रा से गुजरती है।
सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में? - 6 6 / 8
6. अमेज़न प्राइम वीडियो पर डू यू वाना पार्टनर - 12 सितंबर: 12 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर आएगी 'डू यू वाना पार्टनर'। यह कहानी है रिश्तों, भरोसे और महत्त्वाकांक्षा की। इसमें तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी लीड रोल में नज़र आएंगी। कॉलिन डी'कुन्हा के निर्देश में बनी यह सीरीज दिखाती है कि पार्टनरशिप हमें ताकत देती है या फिर हमारे सफर को और मुश्किल बना देती है।
सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में? - 7 7 / 8
7. नेटफ्लिक्स पर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड -18 सितंबर 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'। यह खास है, क्योकि इसे डायरेक्ट किया है आर्यन खान ने, और यही उनका ओटीटी डेब्यू है। यह शो बॉलीवुड की दुनिया को एक नए, मजेदार और रोमांचक अंदाज में दिखाता है। इसके जरिये दर्शको को इंडस्ट्री के पीछे की कई दिलचस्प बातें जाने को मिलेंगी।
सितंबर का ओटीटी धमाका: कौन सा शो रहेगा आपकी वॉचलिस्ट में? - 8 8 / 8
8. जियो हॉटस्टार पर द ट्रायल सीज़न 2 - 19 सितंबर: और आखिर में काजोल 'द गुड वाइफ' के भारतीय रूपांतरण के दूसरे सीज़न में एक बार फिर वकील की भूमिका में नजर आएंगी। यह शो नोयोनिका सेनगुप्ता की कहानी को आगे बढ़ाता है, जो अपने पति की गिरफ्तारी के बाद एक दशक बाद अदालत में वापसी करती है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो विपरीत परिस्थितियों में खुद को नए सिरे से गढ़ने का साहस करती है।

कुल मिलाकर इस बार सितंबर का महीना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। चाहे आपको क्राइम थ्रिलर पसंद हो, रियल्टी शोज का ड्रामा, या फिर बॉलीवुड का अनोखा नज़रिया इस बार हर स्वाद के लिए कुछ न कुछ मौजूद है।

Keywords September Ott Releases 2025, New Hindi Web Series, Upcoming Ott Shows, Netflix September Hindi Shows, Aryan Khan Ott Debut, The Ba***ds Of Bollywood Netflix, Ott Entertainment Guide

- Advertisement -