- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: घर में इमोशनल हुए अमाल तो तान्या ने सुनाई कहानी, बोलीं-एक लड़का था, जिसे गांव वाले बहुत परेशान करते थे…

COLORS TV ओटीटी टीवी
bigg boss 19 when amal got emotional in the house tanya told him a story said there was a boy whose villagers were very upset

कलर्स का रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस हफ्ते शो में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ कंटेस्टेंट्स जोरदार झड़प तो दूसरी तरफ इस समय चल रहा घर में नए कैप्टन बनने का टास्क। घर का अगला कैप्टन होगा ये तो टास्क के अंत में पता चलेगा। फिलहाल तान्या मित्तल और सिंगर अमाल मलिक अनोखी बॉंडिग शो में इन दिनो देखने को मिल रही है।

तान्या-अमाल की अनोखी बॉंडिंग

जहां भावुक अमाल को शांत करने के लिए तान्या ने एक अनोखी कहानी सुनाई जिससे अमाल तो खउश हुए ही दोनों की बॉंडिंग को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं कि दोनों के बीच की ये बॉंडिंग दोस्ती घर में मिसाल बनेगी या महज कुछ समय की दोस्ती रह जाएगी।बहरहाल जो भी हो चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहानी सुनाई…
तान्या ने अमाल को सुनाई कहाणी

बिग बॉस के घर में आज टास्क के दौरान अमाल भावुक हो जाते हैं और घरवालों से कहते हैं थओड़ी देर आराम करुंगा। जहां वो बेड पर आराम करते हुए नजर आए। इसके बाद तान्या उनके पास आती हैं और कहती हैं कि एक कहानी सुनाउं? फिर तान्या, अमाल के चेहरे पर हाथ रखते हुए कहती है, ‘एक गांव में एक लड़का था, जो बहुत साफ दिल का था। इस घर में जितने लोग हीरो बनते थे, उनमें से कोई उसके लिए खड़ा नहीं हुआ। लेकिन एक आदमी आया, जिसने कहा कि तुम उसकी मां के बारे में कुछ नहीं बोलेगे।’‘लेकिन गांव वाले उसको बहुत परेशान करते थे।’ लेकिन भगवान जी ने उसका साथ दिया। तो भगवान सबका टेस्ट लेते हैं कि जो अच्छा है उसके साथ कितना ही बुरा करो वो अपनी अच्छाई नहीं छोड़ता। तान्या की कहानी सुनने के बाद अमाल ने कहा, ‘ये मेरी कहानी तो नहीं?’ मैंने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। हमेशा भगवान से कहा कि सबको खुश रखो सबको बरकत दो मुझे थोड़ी ज्यादा दो जिससे मैं दूसरों की हेल्प कर सकूं। इस पर तान्या मुस्कुराने लगती हैं।

कहानी का मतलब क्या है?

आपको बता दें कि तान्या अमाल मलिक को जो कहानी सुना रही हैं। उसका मतलब भी उन्हें बताती हैंय़ जिस पर वो कहते हैं मेरी ही कहानी लग रही है। दरअसल वो अमाल की ही कहानी थी, क्योंकि बीते दिनों जिस तरह अमाल ने कुनिका के द्वारा तान्या की परवरिश पर उठे सवाल पर साथ दिया था। वो तान्या इस काहानी में जोड़ती हैं । दरअसल उस दौरान अमाल ने कुनिका की जमकर आलोचना की थी।

Keywords: Bigg Boss 19 Latest Update, Tanya Mittal And Amaal Malik Bonding, Tanya And Amaal Friendship, Tanya And Amal Story, Bigg Boss Update News

What do you think?

- Advertisement -