- Advertisement -
- Advertisement -

‘बीपी था सिर्फ 40, हार्ट अटैक जैसे लक्षण हुए’, बिग बॉस 18 की श्रुतिका अर्जुन के खुलासे से डरे फैन्स!

टीवी
bp was only 40 showed heart attack like symptoms bigg boss 18 shrutika revelation scares fans

बिग बॉस 18 फेम श्रुतिका अर्जुन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद उन्हें इतने गंभीर और दर्दनाक लक्षणों का सामना करना पड़ा कि उन्हें लगा जैसे उनकी जान ही चली जाएगी। श्रुतिका ने इस अनुभव को नॉर्मल डिलीवरी से भी अधिक पीड़ादायक बताया और इसे अपनी जिंदगी का सबसे डरावना दौर कहा।

श्रुतिका ने यह बातें पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में साझा कीं। उन्होंने कहा, “मैंने भी वैक्सीनेशन लिया था। ये सब पर लागू नहीं होता, लेकिन शायद वैक्सीन की वजह से या किसी और कारण से, उस रात मेरी हालत बेहद खराब हो गई थी। मुझे पहले भी कोविड हो चुका था, तब डॉक्टर के पास नहीं गई थी, घर पर ही ठीक हो गई थी। लेकिन वैक्सीन के बाद की यह तकलीफ उससे कहीं ज्यादा भयानक थी।”

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि रातभर उनके पति अर्जुन हर आधे घंटे में उनकी साँसें चेक कर रहे थे। अगली सुबह जब वह उठीं और चलने की कोशिश की, तो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। उनका बीपी 40 तक गिर चुका था, जिसे उन्होंने जानलेवा बताया। उन्होंने आगे कहा, “मुझे कुछ साफ-साफ सुनाई नहीं दे रहा था। आसपास लोग मुझे होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। मैं खुद को संभालने के लिए ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप कर रही थी।”

इस दर्दनाक अनुभव के बाद भी जब वह थोड़ी ठीक हुईं, तो उनके पति ने मूड बेहतर करने के लिए फिल्म किंग कॉन्ग लगाने का सुझाव दिया। लेकिन फिल्म की शुरुआत में ही तेज साउंड के कारण उन्हें फिर से धड़कनें तेज होने लगीं, जैसे 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई हो।

उन्होंने बताया, “मेरा जबड़ा खिंच रहा था और मेरा बायां हाथ उठ ही नहीं रहा था। ये हार्ट अटैक के क्लासिक लक्षण थे। मैंने अपनी आंखें बंद कर लीं और दाहिने हाथ को हिलाती रही ताकि लकवा न मार जाए।”

श्रुतिका का यह अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे लेकर चिंता जता रहे हैं।

What do you think?

- Advertisement -