- Advertisement -
- Advertisement -

32 करोड़ में बनी इस फिल्म ने उड़ाया दर्शकों का दिमाग, 440 करोड़ की कमाई कर बनी ब्लॉकबस्टर, जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, जानिए कौन सी है वो फिल्म?

मूवीज़ बॉलीवुड मूवी न्यूज़
film made on 32 crore earned 440 crore national awards

साल 2018 में रिलीज हुई श्रीराम राघवन की डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर ‘अंधाधुन’ भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में से है, जो रिलीज के सालों बाद भी दर्शकों के ज़ेहन में ताज़ा बनी हुई है। इस फिल्म ने ना सिर्फ अपने सस्पेंस और ट्विस्ट से लोगों के होश उड़ा दिए, बल्कि कमाई के मामले में भी इतिहास रच दिया।

कहानी जिसने हर किसी को कर दिया हैरान

‘अंधाधुन’ की कहानी एक पियानो वादक आकाश (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधा होने का नाटक करता है। लेकिन किस्मत उसे एक ऐसी हत्या की गुत्थी में फंसा देती है, जिससे निकलना उसके लिए नामुमकिन सा हो जाता है। फिल्म में तब्बू ने सिमी का रोल निभाया, जो अपने पति (अनिल धवन) की हत्या अपने बॉयफ्रेंड की मदद से करती है। वहीं राधिका आप्टे, जाकिर हुसैन, मानव विज और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकारों ने कहानी को और भी दमदार बना दिया।

कम बजट, लेकिन जबरदस्त कमाई

सिर्फ 32 करोड़ रुपये में बनी ‘अंधाधुन’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म ने भारत और विदेश में मिलाकर लगभग 106 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। बाद में जब अप्रैल 2019 में इसे चीन में ‘द पियानो प्लेयर’ नाम से रिलीज किया गया, तो वहां इसने करीब 334 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर ‘अंधाधुन’ ने 440 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

पहले हर्षवर्धन कपूर को ऑफर हुई थी फिल्म

कम ही लोग जानते हैं कि ‘अंधाधुन’ की पहली पेशकश आयुष्मान खुराना को नहीं, बल्कि हर्षवर्धन कपूर को की गई थी। इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने बताया था कि उन्होंने फिल्म को ठुकराया नहीं था, बल्कि उनकी फिल्म ‘भावेश जोशी’ की शूटिंग के कारण डेट्स नहीं मिल पाईं और वे यह मौका गंवा बैठे।

जीते तीन नेशनल अवॉर्ड

  • ‘अंधाधुन’ को ना सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि नेशनल अवॉर्ड्स में भी इसका जलवा दिखा।
  • फिल्म ने जीते सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म (श्रीराम राघवन) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आयुष्मान खुराना)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाधा सुरती, योगेश चांदेकर और हेमंत राव)
  • ‘अंधाधुन’ की सफलता के बाद इसकी कहानी को दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रूपांतरित किया गया।
  • तेलुगु रीमेक ‘मेस्ट्रो’ (नितिन, तमन्ना भाटिया) डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई। मलयालम रीमेक ‘भ्रमम’ (पृथ्वीराज सुकुमारन, ममता मोहनदास) प्राइम वीडियो पर आई।तमिल रीमेक ‘अंधागन’ (प्रशांत, सिमरन) 9 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Keywords: Andhadhun, Ayushmann Khurrana, Shriram Raghavan, Bollywood Thriller

What do you think?

- Advertisement -