- Advertisement -
- Advertisement -

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर किया प्यार भरा पोस्ट, फैंस बोले ,क्या फिर हो गया है पैचअप?

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
arjun kapoor shares a heartfelt post on malaika aroras birthday fans ask has the couple patched up again

बॉलीवुड के चर्चित जोड़ों में से एक रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी इस कपल की जोड़ी को लोग पावर कपल कहा करते थे, लेकिन कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। अब अर्जुन का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट देख फैंस के बीच फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दोनों ने एक-दूसरे को दूसरा मौका दे दिया है।

अर्जुन का प्यार भरा बर्थडे पोस्ट

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। तस्वीर में मलाइका खुले आसमान के नीचे मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ अर्जुन ने कैप्शन लिखा , “हैप्पी बर्थडे मलाइका, उड़ते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा खोजती रहो।”
अर्जुन का यह प्यार भरा संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच सब कुछ अब ठीक हो गया है। आपको बता दें, अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

मलाइका ने भी की थी विश

दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले, जून में मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी थी। मलाइका ने उस वक्त अर्जुन का एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा था ? “हैप्पी बर्थडे अर्जुन।”तब भी फैंस को लगा था कि शायद दोनों के बीच दोस्ती फिर से शुरू हो गई है, लेकिन अब अर्जुन के इस कदम ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।

ब्रेकअप के बाद भी बनी रही दोस्ती

अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की शुरुआत कई साल पहले हुई थी, और दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार भी किया था। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं और अलग होने की खबरें सामने आईं।इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा। जब भी कोई मुश्किल वक्त आया, अर्जुन मलाइका के लिए खड़े नजर आए, और मलाइका भी उनके साथ एक अच्छे दोस्त की तरह पेश आईं।

फैंस के सवाल

अब जब दोनों एक-दूसरे को फिर से सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं, तो फैंस के बीच ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को नया मौका दिया है। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने पैचअप की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन प्यारे पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादें जरूर ताजा कर दी हैं।मलाइका आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं, और अर्जुन के इस स्नेह भरे संदेश ने इस दिन को और भी खास बना दिया है।

Keywords: Arjun Kapoor Malaika Arora Patchup, Malaika Arora Birthday

What do you think?

- Advertisement -