- Advertisement -
- Advertisement -

UFC फाइट नाइट में साथ दिखे कबीर बहिया और कृति सेनन, अबू धाबी आउटिंग से बढ़ीं रिलेशनशिप की चर्चाएं

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
kriti sanon attends ufc 321 with rumoured boyfriend kabir bahia varun dhawan joins them

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि उनका अबू धाबी का ग्लैमरस आउटिंग है। अभिनेत्री हाल ही में UFC 321 फाइट नाइट में नजर आईं, जहां उनके साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और एक्टर वरुण धवन भी मौजूद थे। कृति की ओर से शेयर की गई तस्वीरों ने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है।

अबू धाबी में दिखा ग्लैमरस अंदाज़

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर फाइट नाइट की झलकियां शेयर करते हुए अपने अबू धाबी लुक से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कैमोफ्लाज प्रिंट जैकेट के साथ बैगी डेनिम जींस पहनी थी, जबकि कबीर बहिया व्हाइट टी-शर्ट पर मॉव जैकेट में काफी स्मार्ट लगे। वहीं, वरुण धवन ने वाइन रेड जैकेट और ब्लैक पैंट के साथ अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा। एक तस्वीर में कृति दोनों सितारों के बीच बैठी दिखाई दीं, जबकि दूसरी फोटो में वह कबीर के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं। फैंस के लिए यही तस्वीरें उनके रिलेशनशिप रूमर्स को और मजबूत करने के लिए काफी थीं।

सोशल मीडिया पर छाया कृति का पोस्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन लिखा , “अबू धाबी में फाइट नाइट एनर्जी! इन दोनों के साथ UFC 321 का पागलपन देखकर रोमांचित हूं।” बस फिर क्या था, कृति का पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। कॉमेंट सेक्शन में फैंस ने सवालों की बौछार कर दी “क्या कृति और कबीर सच में साथ हैं?”दरअसल, दोनों को पहले भी कई बार एक साथ देखा गया है खासतौर पर कृति की दिवाली पार्टी में, जहां उनकी नजदीकियों ने खूब चर्चा बटोरी थी।

वरुण और कृति की दोस्ती

इवेंट के दौरान वरुण धवन और कृति सेनन की दोस्ती ने भी सभी का ध्यान खींचा। दोनों ने फिल्म भेड़िया में साथ काम किया था और तब से उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को फैंस बेहद पसंद करते हैं। फाइट नाइट में दोनों ने खूब मस्ती की और कैमरे के लिए शानदार पोज दिए।

अफेयर की चर्चाओं ने पकड़ी रफ्तार

हालांकि कृति और कबीर ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन लगातार साथ देखे जाने से फैंस के बीच चर्चाएं और तेज हो गई हैं। दोनों के सोशल मीडिया इंटरैक्शन और पब्लिक अपीयरेंसेज से लग रहा है कि ये रिश्ता कुछ खास जरूर है।

कृति सेनन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन की झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही ‘तेरे इश्क में’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ धनुष लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और यह 28 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

इसके अलावा कृति इस समय ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। फिल्म के सेट से कृति के लुक्स पहले ही चर्चा में आ चुके हैं, और फैंस उनके नए अवतार को देखने के लिए बेताब हैं।

अबू धाबी की इस फाइट नाइट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे बात स्टाइल की हो या पब्लिक अपीयरेंस की कृति सेनन हर बार छा जाती हैं।

Keywords: Kabir Bahia And Kriti Sanon Relationship, Kriti Sanon Relationship, Kriti Sanon Boyfriend

What do you think?

- Advertisement -