- Advertisement -
- Advertisement -

खुला कॉमेडी का पिटारा! ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र हुआ रिलीज, अक्षय कुमार समेत 30 से ज्यादा सितारें मचायेंगे धमाल

मूवीज़ बॉलीवुड मूवी न्यूज़
comedy explosion unleashed over 30 stars set to create chaos welcome to the jungle teaser released

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार अलग-अलग दमदार किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

मल्टीस्टार कॉमेडी से सजी ‘वेलकम टू द जंगल’

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में 30 से ज्यादा बड़े सितारों को अहम भूमिकाओं में कास्ट किया गया है, जिससे यह अब तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। रिलीज हुए टीजर में इसकी झलक देखने को मिली, जिसमें अक्षय कुमार अपने पुराने मजेदार कॉमिक अंदाज में नजर आए और उनकी टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म में अरशद वारसी, सुनील शेट्टी और दिशा पाटनी जैसे कई कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाते दिखाई देंगे।

30+ सितारों से सजी ‘वेलकम टू द जंगल’ में कॉमेडी का बड़ा धमाका

बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्मों की तरह ‘वेलकम टू द जंगल’ भी जबरदस्त स्टारकास्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं सपोर्टिंग कास्ट में रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। टीजर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Keywords: Welcome To The Jungle Teaser, Welcome To The Jungle Movie Cast, Ahmed Khan Comedy Film

What do you think?

- Advertisement -