- Advertisement -
- Advertisement -

अब लियारी का बादशाह हमजा हुआ और भी खतरनाक, Dhurandhar 2 का ट्रेलर है रोमांच से भरपूर

मूवीज़ बॉलीवुड मूवी न्यूज़
liyaris king hamza turns even more dangerous dhurandhar 2 trailer packed with thrills

Dhurandhar 2 The Revenge Trailer: धुरंधर 2 का ट्रेलर जारी हो गया है और कराची के लयारी इलाके में फिर से खूनखराबे का दृश्य दिखाई दे रहा है। रहमान डकैत की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा है और लाशों के ढेर दिखाए गए हैं। ट्रेलर में उजैर बलूच का किरदार भी जोरदार तरीके से पेश किया गया है। मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल के कंधे पर भारी एक्शन है और उनका किरदार अपनी क्रूरता साबित करता नजर आता है। वहीं, संजय दत्त का असलम चौधरी वाला किरदार अपने दमदार और रौबीले अंदाज में लोगों पर दबदबा बनाए रखता है। जियो स्टूडियो ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

पहला पार्ट ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा और 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने के बाद इसने 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत किरदार को खूब सराहा गया। साथ ही आर माधवन और अर्जुन रामपाल के किरदारों की भी तारीफ हुई। संजय दत्त का असलम चौधरी वाला रोल पाकिस्तान में भी चर्चा में रहा। फिल्म के आसपास राजनीतिक गलियारों में भी हलचल रही और कराची के लयारी इलाके के पुराने वीडियो और इंटरव्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उजैर बलूच और रहमान डकैत से जुड़े किस्से भी उन लोगों ने साझा किए जिन्होंने उस दौर के अपराधों को करीब से देखा था।

ओटीटी पर भी धुरंधर ने मचाई धूम

बॉक्स ऑफिस की सफलता के बाद धुरंधर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाया और नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड में बनी रही। पाकिस्तान में भी फिल्म ने खूब दर्शक खींचे और वहां इसे जबरदस्त लोकप्रियता मिली। हालांकि, फिल्म की पायरेसी ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। कई मिडिल ईस्ट देशों में जहां रिलीज पर प्रतिबंध था, लोग पायरेटेड कॉपी देखकर फिल्म का आनंद ले रहे थे। एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि पाकिस्तान में फिल्म महज 20 भारतीय रुपये में मिल रही थी। अब धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह 18 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Keywords: Dhurandhar 2 Trailer Out, Karachi Liyari Action Movie, Dhurandhar First Part Box Office, Dhurandhar Netflix OTT Release

What do you think?

- Advertisement -