- Advertisement -
- Advertisement -

“जब तक जीवन है”… अमिताभ बच्चन की गहरी सोच से फैंस हुए भावुक, पोस्ट पढ़कर बढ़ी चिंता

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
as long as there is life amitabh bachchans deep thoughts leave fans emotional post sparks concern

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी एक साधारण-सी लेकिन दिल को छू लेने वाली पोस्ट से लाखों दिलों को हिला दिया। सुबह-सुबह लिखे उनके कुछ शब्दों ने फैंस को न केवल भावुक किया बल्कि जीवन की सच्चाई से भी रूबरू कराया।

अमिताभ, जो आज 82 साल की उम्र में भी फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया के जरिए लगातार सक्रिय हैं, अक्सर अपनी पोस्ट्स से प्रेरणा देते हैं। इस बार भी उन्होंने लिखा ,“जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष है। संघर्ष करते रहो।”उनकी यह बात तेजी से वायरल हो गई और हर पढ़ने वाले के दिल तक पहुंच गई। एक यूजर ने लिखा ,“जहां संघर्ष नहीं, वहां ताकत नहीं,” तो किसी ने कहा “जिंदगी चुनौती है, इसे हर दिन स्वीकार करो।”

फैंस की बढ़ी चिंता

लेकिन इस पोस्ट के साथ ही फैंस के मन में चिंता भी झलकने लगी। एक यूजर ने लिखा , “जब @SrBachchan कहते हैं कि संघर्ष करते रहो, तो यह सिर्फ सलाह नहीं, बल्कि आदेश लगता है।” वहीं एक और फैन ने भावुक होकर लिखा , “सर, हम जानते हैं आप बहुत कुछ झेल रहे हैं। कृपया अपना ख्याल रखिए।”

डॉक्टर की सख्त हिदायतें

कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में खुद बताया था कि उम्र और सेहत के चलते अब उनके लिए रोज़मर्रा के काम भी कठिन होते जा रहे हैं। उन्होंने जिक्र किया कि डॉक्टरों ने उन्हें खड़े होकर पैंट पहनने से मना कर दिया है, क्योंकि इस दौरान गिरने का खतरा रहता है। यही वजह है कि अब उन्हें बैठकर ही कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

उनके घर जलसा में भी अतिरिक्त सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। घर के भीतर हैंडलबार लगाए गए हैं ताकि चलते-फिरते उन्हें सहारा मिल सके और वे सुरक्षित तरीके से मूव कर सकें।

बढ़ती उम्र की चुनौतियां

बिग बी ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह भी साझा किया था कि बढ़ती उम्र जीवनशैली पर कितना असर डाल देती है। उन्होंने मजाक करते हुए कहा , “कुछ चीजें जो कभी बेहद आसान लगती थीं, अब उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। लगता था कि जैसे पुरानी रूटीन को फिर से अपनाना आसान होगा, लेकिन सच्चाई ये है कि बस एक दिन का ब्रेक भी दर्द और गतिशीलता को लंबी छुट्टी पर भेज देता है।”

सिनेमा के इस दिग्गज ने दशकों तक बड़े पर्दे पर राज किया है और आज भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। उम्र भले ही 82 पार कर चुकी हो, लेकिन उनकी सोच और जज़्बा अब भी करोड़ों फैंस को रोज़ नई ऊर्जा देता है। उनका यह नया संदेश भी यही बताता है कि जीवन जब तक है, संघर्ष उससे जुड़ा रहेगा और उसी से प्रेरणा भी।

Keywords: Amitabh Bachchan Struggle Quote, Amitabh Bachchan Health Update, Amitabh Bachchan Fans Reaction, Amitabh Bachchan Viral Tweet

What do you think?

- Advertisement -